facebookmetapixel
Advertisement
Gold silver price today: मुनाफावसूली से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 लुढ़कीAI की दौड़ से Airtel-Jio को बड़ा फायदा! डेटा सेंटर और क्लाउड से खुल सकते हैं कमाई के नए रास्तेOpening Bell: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 24,300 के करीब; टाटा ग्रुप के शेयरों में मिला-जुला कारोबारकच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद आज कैसी है चाल? ब्रेंट 87 डॉलर के नीचेUS में H-1B वीजा का खेल बदला! भारतीय IT कंपनियों ने नए आवेदन से बनाई दूरी, 38.5% गिर गए रजिस्ट्रेशनअनलिमिटेड डेटा का दौर होगा खत्म? ज्यादा डेटा के लिए ज्यादा चार्ज क्यों चाहती हैं टेलीकॉम कंपनियांStocks to Watch Today: SBI से L&T तक, इन 10 शेयरों में आज दिख सकता है बड़ा एक्शनचंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशय

SSC GD Result 2023: आने वाला है एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट, इतने अंक पाने वाले देंगे फिजिकल

Advertisement

विभिन्न अर्ध-सैनिक बलों (CRPF, BSF, CISF, ITBP, SSB, AR और SSF) में कॉन्स्टेबल रैंक के 50 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Last Updated- March 30, 2023 | 12:13 PM IST
बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद बार्डर पर BSF ने ‘हाई अलर्ट’ जारी किया; DG, वरिष्ठ अधिकारी कोलकाता पहुंचेBangladesh Protests: After the coup in Bangladesh, BSF issued 'high alert' on the border; DG, senior officers reached Kolkata
PTI

देश भर के विभिन्न राज्यों के उन 30 लाख से अधिक उम्मीदवारों के इंतजार की घड़ी अब खत्म होने वाली है। जिन्होंने एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा दी थी। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से आज यानि गुरुवार, 30 मार्च को जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है। हालांकि SSC की तरफ से SSC GD Result 2023 की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, मगर मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक रिजल्ट 31 मार्च से पहले घोषित किए जा सकते है।

SSC GD की परीक्षा 10 जनवरी से 14 फरवरी के बीच हुई

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने विभिन्न अर्ध-सैनिक बलों (CRPF, BSF, CISF, ITBP, SSB, AR और SSF) में कॉन्स्टेबल रैंक के 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 14 फरवरी के बीच में किया था। इस समय परीक्षा में शामिल करीब 30 लाख से अधिक उम्मीदवारों की नजर आयोग की वेबसाइट, ssc.nic.in पर टिकी हुई हैं।

इतने अंक पाने वाले देंगे फिजिकल

SSC ने जारी होने वाले जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट के पहले चरण (लिखित परीक्षा) के लिए न्यूनतम अंकों की घोषणा कर दी है। यह न्यूनतम सीमा जनरल उम्मीदवारों के लिए 30 फीसदी, OBC और EWS के लिए 25 फीसदी, SC, ST के लिए 20 फीसदी है। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल के लिए बुलाया जाएगा।

कैसे देखें SSC GD Result 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का एक पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • सूची में अपना रोल नंबर खोजें।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के दिखाने के लिए रिजल्ट का एक प्रिंटआउट भी रख लें।

Advertisement
First Published - March 30, 2023 | 12:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement