facebookmetapixel
Budget 2026: बजट डे पर शेयर बाजार में कैसे करें ट्रेडिंग? 1 फरवरी के लिए एक्सपर्ट्स ने बताई स्ट्रेटेजीबजट से एक दिन पहले क्यों लुढ़क गया शेयर बाजार?Indian Equities: 14 साल में सबसे कम भरोसा, भारत से क्यों दूर हो रहे हैं विदेशी निवेशक?India-EU FTA पर मूडीज का आया बयान; निर्यात, MSME और रोजगार पर क्या कहा?ट्रंप जल्द करेंगे फेड चेयरमैन के नाम का करेंगे ऐलान, केविन वार्श के नाम की अटकलें तेजITC Share: बाजार में गिरावट के बावजूद शेयर चढ़ा, क्या Q3 नतीजों से बढ़ा भरोसा?सस्ते लोन की उम्मीद बढ़ी! बजट के बाद RBI कर सकता है रेट कट: मोतीलाल ओसवालMicrosoft के दमदार नतीजे, ब्रोकरेज बोले- भारतीय IT कंपनियों के लिए बड़ी राहत का संकेतNifty outlook: निफ्टी में दिख रहे हैं तेजी के संकेत, एक्सपर्ट्स बोले- रुझान बदल रहा हैVedanta Share: 8% गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज का भरोसा कायम, ₹900 तक का टारगेट; मोटे डिविडेंड की उम्मीद

Coronavirus Cases Today: भारत में कोविड-19 के 12,193 नए मामले, रखें सावधानी

Last Updated- April 22, 2023 | 10:53 AM IST
COVID-19 pandemic

भारत में 24 घंटे में कोविड-19 के 12,193 नए मामले सामने आये और इसके साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 67,556 हो गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 42 और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 5,31,300 हो गयी।

इन मृतकों में केरल द्वारा मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद जोड़े गए 10 और मामले भी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोविड-19 के मामलों की संख्या 4,48,81,877 हो गयी है।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.66 फीसदी दर्ज की गयी।

इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,42,83,021 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

First Published - April 22, 2023 | 10:45 AM IST

संबंधित पोस्ट