facebookmetapixel
जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेट कंपनी Eternal पर GST की मार, ₹3.7 करोड़ का डिमांड नोटिस मिलासरकार ने जारी किया पहला अग्रिम अनुमान, FY26 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.4% की दर से बढ़ेगीDefence Stocks Rally: Budget 2026 से पहले डिफेंस शेयरों में हलचल, ये 5 स्टॉक्स दे सकते हैं 12% तक रिटर्नTyre Stock: 3-6 महीने में बनेगा अच्छा मुनाफा! ब्रोकरेज की सलाह- खरीदें, ₹4140 दिया टारगेटकमाई अच्छी फिर भी पैसा गायब? जानें 6 आसान मनी मैनेजमेंट टिप्सSmall-Cap Funds: 2025 में कराया बड़ा नुकसान, क्या 2026 में लौटेगी तेजी? एक्सपर्ट्स ने बताई निवेश की सही स्ट्रैटेजी85% रिटर्न देगा ये Gold Stock! ब्रोकरेज ने कहा – शादी के सीजन से ग्रोथ को मिलेगा बूस्ट, लगाएं दांवकीमतें 19% बढ़ीं, फिर भी घरों की मांग बरकरार, 2025 में बिक्री में मामूली गिरावटIndia-US ट्रेड डील क्यों अटकी हुई है? जानिए असली वजहस्टॉक स्प्लिट के बाद पहला डिविडेंड देने जा रही कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनी! जानें रिकॉर्ड डेट

एक्टर Shreyas Talpade को आया हार्ट अटैक, मुंबई में हुई एंजियोप्लास्टी

अस्पताल के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उन्हें देर शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया और देर रात उनकी एंजियोप्लास्टी की गयी। वह ठीक हैं। वह आईसीयू में हैं।’’

Last Updated- December 15, 2023 | 12:28 PM IST
Shreyas Talpade
File Photo: Shreyas Talpade suffers heart attack (ANI)

अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा है और उनकी यहां एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है। अस्पताल के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। श्रेयस (47) ने बृहस्पतिवार को बेचैनी की शिकायत की थी और वह अपने घर में बेहोश हो गए थे।

उनके परिवार के सदस्य उन्हें अंधेरी के बेलेव्यू हॉस्पिटल लेकर गए थे। अस्पताल के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उन्हें देर शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया और देर रात उनकी एंजियोप्लास्टी की गयी। वह ठीक हैं। वह आईसीयू में हैं।’’

मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, तलपड़े अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग से बृहस्पतिवार को घर लौटे थे। उनके परिवार के एक सदस्य ने बताया कि अभिनेता स्वस्थ हो रहे हैं और उन्होंने मीडिया से निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘वह ठीक हैं। वह पहले से बेहतर हैं। हम आपसे निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं।’’

हिंदी और मराठी सिनेमा में काम कर चुके श्रेयस को ‘‘इकबाल’’, ‘‘डोर’’, ‘‘ओम शांति ओम’’ और ‘‘गोलमाल’’ श्रृंखला की फिल्मों में उनके अभिनय के लिए पहचाना जाता है।

First Published - December 15, 2023 | 12:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट