facebookmetapixel
Advertisement
Milky Mist IPO की धमाकेदार लिस्टिंग! ₹140 वाला शेयर ₹165 पर खुला, निवेशकों को पहले ही दिन 18% का फायदाभारतीय चुनाव व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, अमेरिका में वोटर आईडी अनिवार्य करने की वकालतStock Picks: 3 शेयरों में खरीदारी का मौका! ₹554 तक जा सकते हैं भाव, जानें टारगेट और SLसोना ₹589 और चांदी ₹2,331 सस्ती, मुनाफावसूली से कीमतों पर दबावStocks To Buy Today: इन 2 शेयरों में दिख रहा कमाई का मौका! Shrikant Chouhan ने दी BUY कॉल, जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंसStock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, Colgate-Palmolive और Groww ने MidCap इंडेक्स पर बनाया दबावStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! Paytm, Nelco, Netweb से लेकर IIFL Finance तक आए बड़े अपडेट, देखें पूरी लिस्टटाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौती

SSC GD Constable Result 2024 के नतीजे हुए जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Advertisement

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीएपीएफ, एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स परीक्षा, 2024 में राइफलमैन (जीडी) के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2024 की घोषणा की है।

Last Updated- July 11, 2024 | 6:52 PM IST
इस वित्त वर्ष 250 अरब डॉलर पार करेगा आईटी उद्योग: Nasscom, IT industry will cross $250 billion this financial year: Nasscom

SSC GD Constable Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज यानी 11 जुलाई को एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित कर दिए है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

परीक्षा 20 फरवरी से 7 मार्च 2024 तक हुई थी और 30 मार्च को एक अतिरिक्त सत्र आयोजित किया गया था। एसएससी जीडी परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी 3 अप्रैल, 2024 को पब्लिश की गई थी और आपत्तियां 10 अप्रैल, 2024 तक उठाई जा सकती थीं।

46,617 पदों पर होगी भर्ती

एसएससी जीडी भर्ती का लक्ष्य 46,617 पदों को भरना है, जो इस प्रकार हैं: बीएसएफ (BSF) के लिए 12,076, सीआईएसएफ के लिए 13,632, सीआरपीएफ (CRPF) के लिए 9,410, एसएसबी के लिए 1,926, आईटीबीपी (ITBP) के लिए 6,287, एआर के लिए 2,990 और एसएसएफ के लिए 296।

ऐसे चेक करें एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2024 के नतीजे  

1] सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाए।

2] इसके बाद SSC GD Constable Result 2024’ के विकल्प पर क्लीक करें।

3] अब एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर चेक करना होगा।

4] इस पीडीएफ फाइल को भविष्य में इस्तेमाल के लिए डाउनलोड कर लें।

लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार शारीरिक मानक परीक्षण यानी फिजिकल स्टैण्डर्ड टेस्ट (PST)/शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - July 11, 2024 | 6:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement