facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

करिश्मा के बच्चों ने संजय कपूर की वसीयत पर उठाए सवाल

बच्चों ने दिल्ली उच्च न्यायालय में दावा किया कि उनके पिता द्वारा कथित तौर पर बनाई गई वसीयत फर्जी है। उन्होंने इसमें कई विसंगतियों के बारे में भी न्यायालय को बताया

Last Updated- October 13, 2025 | 10:45 PM IST
Delhi High Court

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर और फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय में दावा किया कि उनके पिता द्वारा कथित तौर पर बनाई गई वसीयत फर्जी है। उन्होंने इसमें कई विसंगतियों के बारे में भी न्यायालय को बताया, जिसमें उनके बेटे के नाम के अक्षरों में गड़बड़ी और कई जगहों पर उनकी बेटी का गलत पता भी शामिल है।

समायरा कपूर और उनके भाई कियान राज कपूर (वादी) की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने न्यायमूर्ति ज्योति सिंह को बताया कि उनके पिता की ये गलतियां पूरी तरह से असामान्य थीं। मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को की जाएगी।

जेठमलानी ने सोमवार को कहा वसीयत इतनी औपचारिक है कि उनके याचिकाकर्ता को नीचा दिखाती है। उन्होंने दस्तावेज की सामग्री और कस्टडी की श्रृंखला दोनों पर सवाल उठाए। अभिनेत्री करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बच्चों समायरा (20) और कियान राज (15) ने एक वसीयत की प्रामाणिकता को चुनौती दी है । इसमें कथित तौर पर उन्हें शामिल नहीं किया गया है और अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगा है।

यह मुकदमा संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर, उनके बेटे, संजय की मां रानी कपूर और मित्र श्रद्धा सूरी मारवाह के खिलाफ दायर किया गया है, जो 21 मार्च, 2025 की वसीयत की कथित निष्पादक हैं।

समायरा और कियान अपने दिवंगत पिता की निजी संपत्ति में हिस्सा मांग रहे हैं, जिसमें 30,000 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यापारिक साम्राज्य शामिल है।

First Published - October 13, 2025 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट