facebookmetapixel
UP में लगभग ₹9 लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है योगी सरकार, विकास व जनसुविधाओं पर रहेगा फोकसपीयूष गोयल का दावा: अमेरिकी DDGS से सेहतमंद होगी भारतीय पोल्ट्री, पशु आहार पर ड्यूटी में छूटबजट प्रस्ताव से डेटा सेंटर कंपनियों को मिलेगा भारी फायदा, विदेशी क्लाइंट से कमाई होगी टैक्स फ्री!Q3 में अमेरिकी बाजार ने भारतीय फार्मा पर डाला दबाव, जेनेरिक दवाओं की कीमतें बनीं बड़ी चुनौती350% का बड़ा डिविडेंड! टायर बनाने वाली मशहूर कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेसाइबर अटैक के साये में भारतीय कंपनियां! सर्वे में खुलासा: डेटा चोरी व AI से बिजनेस जगत गहरी चिंता मेंFPI: तीन महीने की भारी बिकवाली पर लगा ब्रेक, भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने की जोरदार वापसीविकसित भारत के लिए चाहिए ‘पावरफुल बैंक’, FM सीतारमण का बड़ा बयानअप्रैल में IPO लाकर स्टॉक मार्केट में दस्तक देगी PhonePe, ₹681 लाख करोड़ के बाजार पर कंपनी की नजरMCap: शेयर बाजार की रफ्तार ने बढ़ाई दौलत, 8 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू में ₹4.55 लाख करोड़ की छलांग

Air India Express के एक साथ कई कर्मचारी पड़े बीमार, एयरलाइन ने उड़ानों की संख्या घटाने का किया फैसला

एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस को चालक दल के सदस्यों के ‘बीमार’ होने के कारण 90 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।

Last Updated- May 08, 2024 | 8:23 PM IST
Air India Express

एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (Air India Express CEO) आलोक सिंह ने बुधवार को कहा कि कंपनी चालक दल के सदस्यों की अनुपलब्धता से निपटने के लिए अगले कुछ दिनों के लिए उड़ानों में कटौती करेगी।

एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस को चालक दल के सदस्यों के ‘बीमार’ होने के कारण 90 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।

सिंह ने एयरलाइन के कर्मचारियों को एक संदेश में कहा कि कल शाम से चालक दल के 100 से अधिक सदस्यों ने अपनी निर्धारित उड़ान ड्यूटी से पहले बीमार होने की सूचना दी है। इससे अंतिम समय में परिचालन गंभीर रूप से बाधित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति के कारण 90 से अधिक उड़ानें बाधित हुई हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘यह स्थिति पूरे नेटवर्क में बन रही है। इससे हमें अगले कुछ दिनों के लिए उड़ानों में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा। चालक दल के सदस्यों की अनुपलब्धता से निपटने और उड़ान समयसारणी ठीक करने के लिए हमें यह कदम उठाना पड़ा।’’

टाटा समूह (Tata Group) के मालिकाना हक वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस मार्च के अंत में शुरू ग्रीष्मकालीन उड़ान कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन लगभग 360 उड़ानें संचालित करती है।

First Published - May 8, 2024 | 8:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट