facebookmetapixel
100 गीगावॉट लक्ष्य के लिए भारत में परमाणु परियोजनाओं में बीमा और ईंधन सुधारों की जरूरत: एक्सपर्टCII ने बजट 2026-27 में निवेश और विकास बढ़ाने के लिए व्यापक सुधारों का रखा प्रस्तावRBI ने बैंकों को कहा: सभी शाखाओं में ग्राहकों को बुनियादी सेवाएं सुनिश्चित करें, इसमें सुधार जरूरीसाल 2025 बना इसरो के लिए ऐतिहासिक: गगनयान से भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान की उलटी गिनती शुरूदिल्ली देखेगी मेसी के कदमों का जादू, अर्जेंटीना के सुपरस्टार के स्वागत के लिए तैयार राजधानीदमघोंटू हवा में घिरी दिल्ली: AQI 400 के पार, स्कूल हाइब्रिड मोड पर और खेल गतिविधियां निलंबितUAE में जयशंकर की कूटनीतिक सक्रियता: यूरोप ब्रिटेन और मिस्र के विदेश मंत्री से की मुलाकात‘सच के बल पर हटाएंगे मोदी-संघ की सरकार’, रामलीला मैदान से राहुल ने सरकार पर साधा निशानासेमाग्लूटाइड का पेटेंट खत्म होते ही सस्ती होंगी मोटापा और मधुमेह की दवाएं, 80% तक कटौती संभवप्रीमियम हेलमेट से Studds को दोगुनी कमाई की उम्मीद, राजस्व में हिस्सेदारी 30% तक बढ़ाने की कोशिश

ग्लेनमार्क का नेजल स्प्रे सार्स-कोव-2 में कारगर

Last Updated- December 11, 2022 | 5:35 PM IST

ग्लेनमार्क का नाइट्रिक आक्साइड नेजल स्प्रे (एनओएनएस) ज्यादा जोखिम वाले वयस्क मरीजों में  सार्स-कोव-2 वायरस की मात्रा को  24 घंटे के अंदर 94 प्रतिशत और 48 घंटे में 99 प्रतिशत  कम करता है। इसके तीसरे चरण का परिणाम  मेडिकल जर्नल ‘द लैन्सेट रीजनल हेल्थ साउथईस्ट एशिया’ में प्रकाशित हुआ है।  भारत में यह  फैबीस्प्रे ब्रांड के अंतर्गत बेचा जाता है।  ग्लेनमार्क ने भारत में  हल्के कोविड-19 लक्षण के टीकाकरण और बिना टीकाकरण वाले 306 लोगों पर यह परीक्षण किया था। यह देश के 20 क्लीनिकल परीक्षण केंद्रों पर किया गया। कुछ लोगों को स्प्रे मानक के अनुसार दिया गया और कुछ लोगों को प्लेसीबो नेजल स्प्रे दिया गया।  एनओएनएस के  परीक्षण में सात दिन के उपचार का डेटा लिया गया है। यह सात दिन तक रोज छह बार दिया गया। हर बार एक नाक में दो स्प्रे दिया जाता था। द लैन्सेट में प्रकाशित अध्ययन में बताया गया है कि कोरोना से संक्रमित मरीजों में एनओएनएस का प्रयोग नाक से वायरस को खत्म करता है।

First Published - July 14, 2022 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट