facebookmetapixel
UP में लगभग ₹9 लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है योगी सरकार, विकास व जनसुविधाओं पर रहेगा फोकसपीयूष गोयल का दावा: अमेरिकी DDGS से सेहतमंद होगी भारतीय पोल्ट्री, पशु आहार पर ड्यूटी में छूटबजट प्रस्ताव से डेटा सेंटर कंपनियों को मिलेगा भारी फायदा, विदेशी क्लाइंट से कमाई होगी टैक्स फ्री!Q3 में अमेरिकी बाजार ने भारतीय फार्मा पर डाला दबाव, जेनेरिक दवाओं की कीमतें बनीं बड़ी चुनौती350% का बड़ा डिविडेंड! टायर बनाने वाली मशहूर कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेसाइबर अटैक के साये में भारतीय कंपनियां! सर्वे में खुलासा: डेटा चोरी व AI से बिजनेस जगत गहरी चिंता मेंFPI: तीन महीने की भारी बिकवाली पर लगा ब्रेक, भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने की जोरदार वापसीविकसित भारत के लिए चाहिए ‘पावरफुल बैंक’, FM सीतारमण का बड़ा बयानअप्रैल में IPO लाकर स्टॉक मार्केट में दस्तक देगी PhonePe, ₹681 लाख करोड़ के बाजार पर कंपनी की नजरMCap: शेयर बाजार की रफ्तार ने बढ़ाई दौलत, 8 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू में ₹4.55 लाख करोड़ की छलांग

Delhi Traffic Police ने पिछले चार माह में एक लाख से ज्यादा वाहनों का काटा चालान

दिल्ली यातायात पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों से पता चला है कि यह पिछले साल दर्ज किए गए उल्लंघनों की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है।

Last Updated- May 12, 2024 | 5:08 PM IST
Delhi Traffic Police

दिल्ली यातायात पुलिस (Delhi Traffic Police) ने रविवार को कहा कि 2024 के पहले चार महीनों में प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUCC) उल्लंघन के कुल 101,164 मामले दर्ज किए गए।

दिल्ली यातायात पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों से पता चला है कि यह पिछले साल दर्ज किए गए उल्लंघनों की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है, क्योंकि एक जनवरी से 30 अप्रैल के बीच इसी अवधि के दौरान 78,169 चालान हुए थे।

दिल्ली यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमने मॉडल टाउन, करोल बाग, नजफगढ़, द्वारका, पंजाबी बाग और तिलक नगर समेत शीर्ष दस यातायात सर्किल का व्यापक विश्लेषण किया है, जहां 2024 में सबसे ज्यादा चालान किए गए।’’

अधिकारी ने कहा कि उल्लंघन में बढ़ोतरी से शहर में वाहन प्रदूषण की चुनौती भी सामने आती है, जो वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर के लिए कुख्यात है।

अधिकारी ने कहा, “इस विस्तृत जांच में उन क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है जहां इस तरह के यातायात उल्लंघन अक्सर होते हैं। इन क्षेत्रों की पहचान करके, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने के लिए लक्षित प्रवर्तन उपायों को लागू किया जा सकता है।”

उन्होंने कहा कि पीयूसीसी नियमों की कड़ाई से निगरानी और कार्यान्वयन करके, यातायात पुलिस का लक्ष्य मोटर चालकों के बीच उत्सर्जन मानकों के अनुपालन की संस्कृति विकसित करना है।

अधिकारी ने कहा, “यह पहचानना महत्वपूर्ण है कि वाहनों का उत्सर्जन दिल्ली जैसे शहरी क्षेत्रों में वायु प्रदूषण में एक बड़ा घटक होता है। इसलिए, अनियंत्रित उत्सर्जन से जुड़े प्रतिकूल पर्यावरणीय प्रभावों को कम करने के लिए वैध पीयूसीसी के बिना वाहनों पर कार्रवाई करना जरूरी है।”

First Published - May 12, 2024 | 5:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट