facebookmetapixel
Advertisement
₹250 की SIP का बड़ा सच! लाखों ने शुरू की, लेकिन हजारों ने बीच में क्यों छोड़ी?Jio Platforms Q1 Results: मुनाफा 9.2% उछलकर ₹7,764 करोड़ पर, ₹रेवेन्यू 45,960 करोड़ के पारRIL Q1 Results: रेवेन्यू 25% उछला, लेकिन मुनाफा 22.3 फीसदी घटकर ₹20,946 करोड़ परBank NPA Rules: लोन न चुकाने पर बैंक ने जब्त कर लिया घर? जानिए RBI का नया नियम और अपने अधिकारShare Market: सेंसेक्स-निफ्टी में 1% से ज्यादा का तगड़ा उछाल, जानें क्यों रॉकेट बना बाजार?भारतीय बाजार में MakeMyTrip का बड़ा दांव, 1 अरब डॉलर के IPO के लिए SEBI के पास फाइल किया DRHPCRISIL ने Vedanta Group की रेटिंग बढ़ाकर की AA+, कहा: डिमर्जर के बाद और मजबूत हुई कंपनीAadhaar Card खो गया और मोबाइल नंबर भी लिंक नहीं, अब कैसे मिलेगा नया आधार?JSW Steel Q1 Results: मुनाफा 113% बढ़कर ₹4,690 करोड़ के पार, रेवेन्यू भी 10% उछलाExplainer: इंट्रा-डे ट्रेडिंग से हुई कमाई? ITR फाइल से पहले समझ लें टैक्स का पेंच, नहीं तो घर आएगा नोटिस

बीएसएनएल की जमीन बेचने की प्रक्रिया शुरू

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 5:08 AM IST

केंद्र सरकार ने सरकारी दूरसंचार कंपनियों भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) की जमीन बेचकर धन जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दिशा में पहला ठोस कदम उठाते हुए निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति विभाग (दीपम) ने कंसल्टेंसी फर्म सीबीआरई, जेएलएल और नाइट फ्रैंक को महामारी के दौरान इस तरह की बिक्री की व्यावहारिकता देखने का काम सौंपा है।
सलाहकार इस सिलसिले में महीने के अंत तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। बीएसएनएल और एमटीएनएल की संपत्ति के मुद्रीकरण से करीब 37,500 करोड़ रुपये आने का अनुमान है। इस पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने पिछले सप्ताह एक बैठक कर चर्चा की थी। इस मामले से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि दूरसंचार विभाग (डीओटी) से अब प्रक्रिया तेज करने को कहा गया है।
सलाहकार बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इन संपत्तियों के मूल्यांकन का काम देखेंगे और अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे। उसके बाद कंपनियां इन संपत्तियों को प्राथमिकता देंगी।
इस सिलसिले में बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा मांगी गई जानकारी पर सीबीआरई, जेएलएल और नाइट फ्रैंक ने कोई जवाब नहीं दिया।
बीएसएनएल और एमटीएनएल की जमीनें बेचकर जुटाए गए धन से सरकार को वित्तीय दबाव में चल रही इन सरकारी कंपनियों को मदद करने में सहायता मिलेगी।
अक्टूबर 2019 में दीपावली के एक दिन पहले सरकार ने बीएसएनएल और एमटीएनएल के पुनरुद्धार के लिए 70,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी। कंपनी की जमीनें बेचकर धन जुटाना राहत पैकेज का हिस्सा था, जिसका इस्तेमाल कर्ज चुकाने, नेटवर्क के उन्नयन और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) में होना है।  इन कंपनियों के कर्मचारियों की संख्या घटाकर आधा करने का लक्ष्य है।
रियल एस्टेट संपत्तियों में जमीन के साथ भवनों को किराये व पट्टे पर देना शामिल है। एमटीएनएल के दिल्ली में ही 29 खुदरा आउटलेट हैं।
अधिकारियों ने कहा कि संपत्ति की बिक्री इन सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों को वीआरएस मुआवजा के भुगतान की महत्त्वपूर्ण कवायद है। संपत्तियों की बिक्री एकबारगी की कवायद नहीं है बल्कि यह करीब दो साल तक चलेगी।
बीएसएनएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘सलाहकार की नियुक्त पहला कदम है। वे कुछ जानकारी मांगेंगे, जिसे हम पूरी करेंगे और उसके बाद ही बिक्री की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।’  दीपम इन दोनों सरकारी कंपनियों और दूरसंचार मंत्रालय के साथ तालमेल बिठाकर काम करेगा।

Advertisement
First Published - July 9, 2020 | 12:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement