facebookmetapixel
भारत-अमेरिका ट्रेड डील से ‘काफी अनिश्चितता खत्म हुई’: DEA सचिवAdani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21% बढ़ा, 3043 करोड़ रुपये पहुंचा; शेयर 9% उछलाHyundai Motors Share: Q3 में 6% बढ़ा मुनाफा, अब स्टॉक में आएगा तेजी? एमके ग्लोबल ने बतायाIndia-US ट्रेड डील से रुपये को मिली पावर, डॉलर के मुकाबले 119 पैसे उछलाUS Tariffs: भारत पर टैरिफ घटकर 18%, जानिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन पर कितना टैक्सभारत-US ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप को कितना फायदा? जान लें स्टॉक्स का हालIndia US trade deal: अमेरिका से भारत को ज्यादा कृषि उत्पादों का होगा निर्यात, रूस के खिलाफ कार्रवाई में मिलेगी मदद- US टॉप लीडर्सIndia US Trade Deal: ट्रेड डील से इन 15 स्टॉक्स को होगा सीधा फायदा, लिस्ट में अदाणी ग्रुप की 2 कंपनियों का भी नामIPO के बाद दौड़ा ICICI प्रूडेंशियल AMC, डेढ़ महीने में निवेशकों को 44% फायदाIndia-US ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में कहां बनेंगे पैसे? ब्रोकरेज ने बताए पसंदीदा सेक्टर

Bharti AXA Life में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा भारती ग्रुप, CCI ने दी मंजूरी

सौदे के बाद, भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस की होल्डिंग कंपनी भारती लाइफ वेंचर्स के पास जीवन बीमा कंपनी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

Last Updated- November 07, 2023 | 7:21 PM IST
CCI's Leniency Plus norms soon to push companies to report cartels

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में भारती ग्रुप (Bharti Group) की प्रस्तावित 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद को मंजूरी दे दी है।

भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड जीवन बीमा कारोबार में शामिल है। सौदे के तहत भारती लाइफ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (बीएलवीपीएल) ने एक्सा इंडिया होल्डिंग्स से भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (बीएएलआईसी) में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

प्रतिस्पर्धा आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा है, ‘‘सीसीआई ने भारती लाइफ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के एक्सा इंडिया होल्डिंग्स से भारती एक्सा लाइफइंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में लगभग 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।’’

नियामक ने इसके साथ ही भारती एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सोसाइटी ब्यूजॉन (एक्सा की अनुषंगी) से भारती मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड की लगभग 48.54 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी है।

भारती लाइफ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (बीएएलआईसी) की होल्डिंग कंपनी है। वहीं बीईएल (भारती एंटरप्राइजेज लि.) भारती समूह से जुड़ा है।

भारती समूह ने पिछले महीने कहा था कि उसने भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिये अपने संयुक्त उद्यम भागीदार फ्रांस स्थित एक्सा के साथ एक बाध्यकारी समझौता किया है।

सौदे के बाद, भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की होल्डिंग कंपनी भारती लाइफ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (बीएलवीपीएल) के पास जीवन बीमा कंपनी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

सीसीआई ने ‘एक्स’ पर यह भी लिखा है कि नियामक ने ब्रुकग्रेंज इन्वेस्टमेंट लिमिटेड से आलोक लोहिया के इंडो रामा सिंथेटिक्स (इंडिया) लिमिटेड (आईआरएसएल) की 20.51 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

First Published - November 7, 2023 | 7:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट