facebookmetapixel
Bajaj Auto Q2 Results: मुनाफा 53% बढ़कर ₹2,122 करोड़ पर पहुंचा, रिकॉर्ड स्पेयर पार्ट्स बिक्री से बढ़ा ग्रोथ₹200 से कम वाला ये शेयर उड़ान भरने को तैयार, Q2 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंगSwiggy जुटाएगी ₹10 हजार करोड़: QIP- प्राइवेट ऑफरिंग से होगी फंडिंग, जेप्टो से टक्कर के बीच बड़ा कदमसरकारी कर्मचारी दें ध्यान! अगर UPS अपना रहे हैं तो VRS को लेकर क्या है नियम? जानें सबकुछMarket This Week: ट्रेड डील की उम्मीदों पर भारी FII बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी 1% फिसले; निवेशकों के ₹4.74 लाख करोड़ डूबेक्या आप अपना हेल्थ इंश्योरेंस पोर्ट करने जा रहे हैं? करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी!8th Pay Commission: सिर्फ सैलरी ही नहीं; बोनस, ग्रेच्युटी और कई अन्य भत्तों में भी हो सकती है बढ़ोतरी!सिंगटेल ने भारती एयरटेल में 0.8% हिस्सेदारी बेची, करीब 1.2 अरब डॉलर का सौदाAI Stocks में आई गिरावट: क्या फूटा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बुलबुला? जानिए पूरा मामलाPhysicsWallah IPO: कमाई 4 गुना बढ़ी, पर घाटा भी बड़ा! क्या निवेश करना फायदेमंद रहेगा?

आतंकवादियों की ओर से महिलाओं, लड़कियों के खिलाफ हिंसा जारी है : भारत

Last Updated- March 08, 2023 | 1:01 PM IST
UNSC के नौ सदस्यों ने म्यामां सेना से नागरिकों पर हवाई हमले रोकने का आग्रह किया , Nine UNSC members urge Myanmar army to stop air strikes on civilians

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा है कि आतंकवादियों द्वारा लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ हिंसा जारी है।

उसने साथ ही सभी तरह के आतंकवाद के प्रति कई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

भारत की संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत रुचिरा कम्बोज ने मंगलवार को कहा कि सदस्य देशों को राजनीतिक और निर्णय लेने की प्रक्रिया में हिस्सेदारी और समावेश के लिए अनुकूल माहौल बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद और चरमपंथ वैश्विक शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा है और इससे महिलाएं और लड़कियां बहुत अधिक प्रभावित हैं।’’

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ‘महिला, शांति और सुरक्षा : प्रस्ताव 1325, 25वीं वर्षगांठ की ओर’ विषय पर बहस की शुरुआत करते हुए कम्बोज ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा जारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हिंसा की कड़ी की जानी चाहिए और आतंकवाद के प्रति कतई सहन नहीं करने (जीरो टॉलरेंस)की नीति अपनाई जानी चाहिए।’’

गौरतलब है कि सुरक्षा परिषद ने महिला, शांति और सुरक्षा से संबंधित प्रस्ताव 1325 को अक्टूबर 2000 में पारित किया था।

First Published - March 8, 2023 | 12:50 PM IST

संबंधित पोस्ट