facebookmetapixel
Advertisement
Bandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला; रियल्टी शेयरों में भारी बिकवालीअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानून

वेंस ने एआई के ‘अत्यधिक विनियमन’ का विरोध किया

Advertisement

ट्रंप प्रशासन इस बात को लेकर परेशान है कि कुछ विदेशी सरकारें अंतरराष्ट्रीय पहचान वाली अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर ‘शिकंजा कसने’ पर विचार कर रही हैं।

Last Updated- February 11, 2025 | 11:19 PM IST
artificial intelligence

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मंगलवार को विश्व के नेताओं और तकनीकी उद्योग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस उद्योग में ‘अत्यधिक विनियमन’ तेजी से बढ़ते इस उद्योग को समाप्त कर देगा।

वेंस ने एआई पर पेरिस में आयोजित शिखर सम्मेलन में कहा कि ट्रंप प्रशासन ‘यह सुनिश्चित करेगा कि अमेरिका में विकसित एआई प्रणालियां वैचारिक पूर्वग्रह से मुक्त हों’ और अमेरिका ‘अपने नागरिकों के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार को कभी प्रतिबंधित नहीं करेगा।’

उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप प्रशासन इस बात को लेकर परेशान है कि कुछ विदेशी सरकारें अंतरराष्ट्रीय पहचान वाली अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर ‘शिकंजा कसने’ पर विचार कर रही हैं। वेंस ने कहा, ‘अब इस समय हम एक नई औद्योगिक क्रांति की असाधारण संभावना का सामना कर रहे हैं, जो भाप इंजन के आविष्कार के बराबर है।’ उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ते एआई उद्योग के ‘अत्यधिक विनियमन’ के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे इस ‘परिवर्तनकारी उद्योग’ के खत्म होने की आशंका है।

वेंस के संबोधन से कृत्रिम मेधा के प्रति यूरोप के नियामक दृष्टिकोण को चुनौती मिलने की उम्मीद है। दुनियाभर में एआई की ताकत को लेकर उत्साह और चिंता दोनों के बीच, यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इस बात पर जोर दिया कि, ‘एआई को लोगों के विश्वास की आवश्यकता है और इसे सुरक्षित बनाया जाना चाहिए।’

उन्होंने यूरोपीय संघ के दिशा-निर्देशों का उल्लेख किया, जिनका उद्देश्य यह निर्धारित करना है कि 27 देशों के समूह में एआई अधिनियम को कैसे लागू किया जाए। उन्होंने कहा, ‘साथ ही, मैं जानती हूं कि हमें इसे सुगम बनाना होगा और लालफीताशाही को कम करना होगा और हम ऐसा करेंगे।’ भाषा

Advertisement
First Published - February 11, 2025 | 11:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement