facebookmetapixel
Advertisement
भारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिक

US-India Trade Deal: 1 अगस्त के पहले अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं

Advertisement

अगर दोनों देश अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने में असफल रहते हैं तो भारत को 1 अगस्त से 26 प्रतिशत जवाबी कर का सामना करना पड़ सकता है।

Last Updated- July 21, 2025 | 10:16 PM IST
India US Trade Deal

भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता अधर में लटक गया है। दोनों देशों के बीच औपचारिक बातचीत का अगला दौर अब 1 अगस्त की समय सीमा से आगे खिसक गया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि अगले दौर की औपचारिक वार्ता अब अगस्त के दूसरे पखवाड़े में नई दिल्ली में होगी।

अमेरिका के अधिकारियों का एक दल छठे दौर की बातचीत के लिए भारत आएगा। पिछले सप्ताह दोनों पक्षों के बीच वॉशिंगटन में बातचीत का पांचवां दौर पूरा होने के एक महीने बाद यह वार्ता होगी। उपरोक्त उल्लिखित अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्ष इस समय वर्चुअल संपर्क में हैं और 1 अगस्त के पहले अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।

 अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दो अंकों का जवाबी कर लगाने के लिए एक अगस्त अंतिम समय सीमा रखी है। अगर दोनों देश अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने में असफल रहते हैं तो भारत को 1 अगस्त से 26 प्रतिशत जवाबी कर का सामना करना पड़ सकता है। कुछ मुद्दों पर मतभेद होने के कारण दोनों पक्षों के बीच बातचीत लंबी खिंच रही है। कृषि और डेरी क्षेत्र को लेकर विवाद रहा है, अमेरिका इस क्षेत्र के लिए भारत पर बाजार खोलने के लिए दबाव बना रहा है।

 दबाव के बावजूद भारत ने अपने प्रस्ताव में अब तक कृषि जैसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र से जुड़ी कई वस्तुओं को समझौते में शामिल करने से परहेज किया है।  वहीं भारत पारस्परिक शुल्क के साथ एल्युमीनियम, स्टील, ऑटोमोबाइल और तांबे पर अतिरिक्त क्षेत्रीय शुल्क से छूट पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा है।

सरकार के अधिकारियों ने इसके पहले संकेत दिए थे कि अगर दोनों पक्ष मतभेद खत्म करने में सक्षम नहीं होते हैं तब भी 2025 के आखिर (सितंबर-नवंबर तक) द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने को लेकर बातचीत जारी रहेगी। उपरोक्त उल्लिखित अधिकारी ने कहा, ‘भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण पर बातचीत जारी रखेंगे।’

उधर अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि व्यापार साझेदारों के साथ 1 अगस्त के बाद भी चर्चा जारी रहेगी। रविवार को अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक ने कहा था कि 1 अगस्त नए और उच्च शुल्क के भुगतान के मामले में देशों के लिए अंतिम तिथि बनी रहेगी। लटनिक ने कहा कि 1 अगस्त के बाद भी देशों के साथ बातचीत जारी रखने में कोई व्यवधान नहीं है।

Advertisement
First Published - July 21, 2025 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement