facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Russia Sanctions Bill: ट्रंप की नई चाल! भारत के जरिए पुतिन पर दबाव बनाने की तैयारी, रूस से तेल खरीदने पर लगा सकता है 500% टैरिफ

Advertisement

ट्रंप के करीबी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने इस बिल को पेश किया है। ग्राहम ने कहा है कि भारत और चीन मिलकर रूस के करीब 70% तेल निर्यात के लिए जिम्मेदार हैं।

Last Updated- July 10, 2025 | 10:45 AM IST
Donald Trump
ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वह रूस पर प्रतिबंध लगाने के नए कानून के समर्थन पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। (फाइल फोटो)

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) पर रूस पर दबाव बनाने के ​​लिए भारत को मोहरा बनाने की तैयारी में है। ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वह रूस पर प्रतिबंध लगाने के नए कानून (Sanctioning Russia Act, 2025) के समर्थन पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। यह प्रस्तावित कानून रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव डालने के मकसद से तैयार किया गया है, ताकि यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त किया जा सके। इस बिल में भारत और चीन जैसे देशों पर रूसी एनर्जी प्रोडक्ट्स की खरीद जारी रखने के लिए 500 फीसदी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव है।

ट्रंप ने एक कैबिनेट बैठक में कहा, “मैं इस पर विचार कर रहा हूं। यह पूरी तरह मेरे विकल्प पर है- लागू करना भी और हटाना भी। और मैं इसे बहुत गंभीरता से देख रहा हूं।” बता दें, यूक्रेन वार को लेकर ट्रंप की नाराजगी बढ़ी है। ट्रंप ने हाल ही में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय को निर्देश दिया कि वह यूक्रेन को और अधिक डिफेंसिव हथियार भेजे। जिससे यह संकेत मिलता है कि अब वह इस संघर्ष को लेकर कड़ा रुख अपना रहे हैं।

क्या है Sanctioning Russia Act, 2025?

यह विधेयक अप्रैल में सीनेटर लिंडसे ग्राहम की ओर से पेश किया गया था, जो ट्रंप के करीबी माने जाते हैं। बिल के अंतर्गत प्रावधान है कि रूसी तेल, गैस, यूरेनियम और पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने वाले देशों पर सख्त पेनल्टी लगाई जाएगी। रूसी कंपनियों, सरकारी संस्थानों और वरिष्ठ अधिकारियों पर भी व्यापक प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

ग्राहम ने कहा कि ट्रंप ने इस विधेयक को आगे बढ़ाने के लिए सांसदों को प्रोत्साहित किया था। “यह एक बड़ा ब्रेकथ्रू है,” उन्होंने कहा, “यह ट्रंप की पुतिन के साथ भविष्य की बातचीत को मजबूत करेगा।”

Also Read | ट्रंप का टैरिफ हमला: इराक, फिलीपींस समेत 6 देशों पर 30% तक टैरिफ लगाया जाएगा

भारत और चीन ट्रार्गेट में क्यों हैं?

ग्राहम ने स्पष्ट किया कि यह बिल उन देशों को निशाना बनाता है जिनकी तेल खरीद रूस की युद्ध-नीति को आर्थिक समर्थन देती है। उन्होंने कहा, “अगर आप रूस से उत्पाद खरीद रहे हैं और यूक्रेन की मदद नहीं कर रहे हैं, तो आपके उत्पादों पर अमेरिका में 500% टैरिफ लगाया जाएगा।” उन्होंने बताया कि भारत और चीन मिलकर रूस के करीब 70% तेल निर्यात के लिए जिम्मेदार हैं।

ट्रंप को सीमित छूट देने का अधिकार

यह कानून अमेरिकी राष्ट्रपति को एक बार 180 दिनों की छूट देने की अनुमति देता है, बशर्ते यह अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों में हो। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सांसद ऐसे संशोधनों पर भी विचार कर रहे हैं जिससे दूसरी बार भी छूट दी जा सके।

छोटे व्यापारिक साझेदारों पर भी टैरिफ

ट्रंप ने बुधवार को फिलीपींस, ब्रुनेई, मोल्दोवा, अल्जीरिया, लीबिया, इराक और श्रीलंका जैसे सात छोटे व्यापारिक भागीदारों को पत्र भेजकर नई टैरिफ नीति की घोषणा की। हालांकि ये देश अमेरिका के लिए बड़े औद्योगिक प्रतिद्वंद्वी नहीं माने जाते। इससे पहले ट्रंप ने सर्बिया पर 35% टैरिफ लगाया और कहा कि यह व्यापार वार्ताओं के जरिये शांति को बढ़ावा देने का तरीका है।

जब ट्रंप से अफ्रीकी देशों लाइबेरिया, सेनेगल, गैबॉन, मॉरिटानिया और गिनी-बिसाउ के नेताओं के दौरे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “ये अब मेरे दोस्त हैं। मैं इन पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाने जा रहा हूं।”

Advertisement
First Published - July 10, 2025 | 10:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement