facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

ट्रंप का यू-टर्न! चीन पर टैरिफ कम करने के दिए संकेत, TikTok को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Advertisement

US-China Trade War: अमेरिका ने चीनी सामानों पर मिलाकर 145% तक शुल्क लगा दिया है, जबकि चीन ने 125% तक का जवाबी शुल्क लगा दिया है।

Last Updated- April 18, 2025 | 11:03 AM IST
Donald Trump
US President Donald Trump (PC: Reuters)

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि वह चीन पर आयात शुल्क (टैरिफ) और नहीं बढ़ाना चाहते क्योंकि इससे दोनों देशों के बीच व्यापार रुक सकता है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने यह भी दावा किया कि चीन की ओर से कई बार बातचीत शुरू करने की कोशिश की गई है।

ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा, “मेरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं और मुझे लगता है कि ये संबंध ऐसे ही बने रहेंगे। चीन की तरफ से कई बार संपर्क किया गया है।” हालांकि उन्होंने इस सवाल को टाल दिया कि क्या उन्होंने सीधे शी से बात की है या नहीं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या खुद शी जिनपिंग ने संपर्क किया या फिर कोई अधिकारी, तो ट्रंप ने कहा, “मेरे लिए यह एक ही बात है। चीन के टॉप लेवल के लोगों ने बात की है और अगर आप शी को जानते हैं तो समझ जाएंगे कि अगर उनकी तरफ से कोई संपर्क करता है तो वह उसकी जानकारी रखते हैं।”

टैरिफ पर नरम रुख, TikTok डील पर भरोसा

अमेरिका और चीन के बीच आयात शुल्क को लेकर तनातनी जारी है। अमेरिका ने चीनी सामानों पर मिलाकर 145% तक शुल्क लगा दिया है, जबकि चीन ने 125% तक का जवाबी शुल्क लगा दिया है।

लेकिन ट्रंप ने कहा कि वह इन टैरिफ को और बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा, “एक सीमा के बाद लोग खरीदना ही बंद कर देंगे। इसलिए हो सकता है मैं इसे और न बढ़ाऊं, बल्कि कम ही कर दूं।”

ट्रंप ने भरोसा जताया कि दोनों देशों के बीच एक व्यापार समझौता हो सकता है, जिसमें TikTok की अमेरिकी यूनिट की बिक्री भी शामिल हो सकती है। “हमारे पास TikTok डील तैयार है, लेकिन वह चीन की मंजूरी पर निर्भर करती है। जब तक यह मामला सुलझता है, तब तक उस डील को रोक कर रखा जाएगा,” ट्रंप ने कहा।

उन्होंने कहा कि TikTok डील चीन के लिए भी फायदेमंद है और उसे यह समझौता मंजूर हो सकता है। “यह डील दुनिया की कुछ बेहतरीन कंपनियों के साथ है और मुझे लगता है कि चीन भी इसे होते देखना चाहेगा।”

जब पूछा गया कि क्या टैरिफ के मुद्दे पर TikTok डील के बदले कोई रियायत दी जा सकती है, तो ट्रंप ने कहा, “अगर कोई समझौता हो रहा है तो TikTok पर 5 मिनट बात कर लेंगे। इसमें ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।”

Advertisement
First Published - April 18, 2025 | 11:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement