facebookmetapixel
Advertisement
एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसलीAI की दौड़ से Airtel-Jio को बड़ा फायदा! डेटा सेंटर और क्लाउड से खुल सकते हैं कमाई के नए रास्तेStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक फिसला; होनासा कंज्यूमर के शेयरों में Q1 रिजल्ट के बाद तूफानी तेजी, 52-वीक हाई पर पहुंचा भाव

चीन को झटका, अमेरिका करेगा TikTok का पूरा कंट्रोल – एल्गोरिदम से लेकर बोर्ड तक

Advertisement

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लीविट ने बताया कि टेक कंपनी Oracle डेटा और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी।

Last Updated- September 21, 2025 | 10:14 AM IST
Donald Trump
Representative Image

चीन के साथ हो रही संभावित TikTok डील पर व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिकी कंपनियों को ऐप के एल्गोरिदम पर पूरा नियंत्रण मिलेगा और अमेरिका के पास इसके संचालन बोर्ड में बहुमत रहेगा।

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लीविट ने बताया कि टेक कंपनी Oracle डेटा और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी। उन्होंने कहा कि TikTok के अमेरिकी संचालन के लिए जो नया बोर्ड बनेगा, उसमें सात में से छह सीटें अमेरिकी नागरिकों के पास होंगी।

अमेरिका और चीन के बीच इस डील को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही है। कांग्रेस पहले ही TikTok पर बैन का कानून पास कर चुकी है, जो जनवरी से लागू होना है। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार आदेश जारी कर TikTok को अस्थायी राहत दी है और बाइटडांस (TikTok की पैरेंट कंपनी) को अमेरिकी कारोबार बेचने पर सहमति बनाने की कोशिशें जारी हैं।

लीविट ने कहा, “हम 100% आश्वस्त हैं कि डील हो चुकी है, अब बस साइन होना बाकी है। राष्ट्रपति की टीम चीनी अधिकारियों के साथ मिलकर इस पर काम कर रही है।”

ट्रंप ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से फोन पर लंबी बातचीत की थी। इसके बाद ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी निवेशक तैयार हैं और शी जिनपिंग इस मामले में काफी सहयोगी रहे हैं। हालांकि, चीन की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि एल्गोरिद्म और नियंत्रण से जुड़ी शर्तों पर उनकी क्या सहमति बनी है।

व्हाइट हाउस को भरोसा है कि यह समझौता जल्द ही अंतिम रूप ले लेगा। लीविट ने कहा, “अब बस इस डील पर हस्ताक्षर होने हैं, और यह आने वाले दिनों में हो जाएगा।”

Advertisement
First Published - September 21, 2025 | 10:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement