facebookmetapixel
Advertisement
BS Ubharta Purvanchal: बढ़ते उत्तर प्रदेश में बैंकिंग क्षेत्र के लिए हैं असीमित अवसरBS Ubharta Purvanchal: धार्मिक पर्यटन से चमकी काशी पूर्वांचल का चमकना बाकीरियल एस्टेट में लखनऊ-नोएडा को पीछे छोड़ UP का सबसे महंगा शहर बना वाराणसी, VDA ला रहा नया टाउनशिप प्लानBS Ubharta Purvanchal: हस्तशिल्प, MSME और पर्यटन से चमकेगी वाराणसी की अर्थव्यवस्थाEditorial: विक्रम-1 की ऐतिहासिक उड़ान ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में खोले निजी भागीदारी के दरवाजे भारत के बड़े शहरों की हकीकत: एक जैसे नहीं रोजगार, वेतन और महिलाओं के अवसरसुधारों में देरी यानी सुधारों से इनकार, अब रोजमर्रा का हिस्सा बनें सुधारFIFA World Cup 2026: रिकॉर्ड कमाई के बीच कौन बना सबसे बड़ा विजेता और किसे हुआ नुकसान?संसद के मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ा, नीट पेपर लीक-राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष का जोरदार हंगामाभारत को मिला पहला डेंगी वैक्सीन: DCGI ने Takeda के QDENGA को दी मंजूरी

Terrorist Attack: इस्लामिक स्टेट ने तुर्की में चर्च पर हमले की जिम्मेदारी ली

Advertisement

इस्लामिक स्टेट ने कहा कि इस हमले में एक व्यक्ति मारा गया जबकि एक अन्य घायल हो गया।

Last Updated- January 29, 2024 | 8:56 PM IST
Islamic State- इस्लामिक स्टेट

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने यहां एक रोमन कैथलिक गिरजाघर में रविवार को प्रार्थना सभा के दौरान हुए हमले की जिम्मेदारी ली। इस हमले में एक व्यक्ति की जान चली गयी थी।

इस्लामिक स्टेट ने रविवार देर शाम एक बयान जारी कर कहा कि उसने रविवार को इस्तांबुल के बुयुकडेरे में सैंटा मारिया गिरजाघर के अंदर ‘ईसाई विधर्मियों पर उनके बहुदेववादी कार्यक्रम के दौरान हमला किया।’

गृहमंत्री अली येरलिकाया ने रविवार देर रात कहा कि इस हमले के सिलसिले में इस्लामिक स्टेट के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें एक ताजिकिस्तान और दूसरा रूस का रहने वाला है।

जिम्मेदारी संबंधी इस्लामिक स्टेट का यह बयान उसकी मीडिया शाखा ‘अमाक’ ने प्रकाशित किया है और इस बयान के साथ हाथ में बंदूक लिये दो नकाबपोश लोगों की तस्वीर भी छापी गयी है। इस्लामिक स्टेट ने उन्हें हमलावर बताया है।

इस्लामिक स्टेट ने कहा कि इस हमले में एक व्यक्ति मारा गया जबकि एक अन्य घायल हो गया। हालांकि तुर्किये के अधिकारियों का कहना है कि एक व्यक्ति की जान गयी और कोई अन्य घायल नहीं हुआ। येरलिकाया ने बताया कि इस हमले की जांच के सिलसिले में पुलिस ने 30 जगहों पर छापा मारा तथा 47 लोगों को हिरासत में लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उन लोगों को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे जो हमारे देश की शांति भंग करने की कोशिश करते हैं– ये लोग आतंकवादी, उनके सहयोगी, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय आपराधिक समूह और ऐसे लोग हो सकते हैं जो हमारी एकता एवं एकजुटता को निशाना बनाते हैं।’’

Advertisement
First Published - January 29, 2024 | 8:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement