facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

अफगानिस्तान में महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर बैन का फरमान, तालिबान ने 1 महीने का दिया नोटिस

अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों तथा आजादी पर नयी पाबंदी

Last Updated- July 04, 2023 | 5:26 PM IST
Afghanistan women

अफगानिस्तान में तालिबान (Taliban) ने महिलाओं के ब्यूटी पार्लर पर प्रतिबंध लगाते हुए इन्हें कारोबार बंद करने के लिए एक महीने का नोटिस दिया है। सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों तथा आजादी पर नयी पाबंदी है। इससे पहले शिक्षा और ज्यादातर नौकरियों से उन्हें प्रतिबंधित किया जा चुका है।

तालिबान के ‘वर्च्यू एंड वाइस मिनिस्ट्री’ के प्रवक्ता मोहम्मद सिद्दीक अकिफ महाजर ने प्रतिबंध की जानकारियां नहीं दी। उन्होंने केवल सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे पत्र की बातों की पुष्टि की।

मंत्रालय ने 24 जून को लिखा एक पत्र साझा करते हुए कहा कि वह सर्वोच्च नेता हिबातुल्लाह अखुंदजादा के एक मौखिक आदेश से अवगत करा रहे हैं। यह प्रतिबंध राजधानी काबुल और सभी प्रांतों में रहेगा और इसमें देशभर के सैलून को अपना कारोबार बंद करने के लिए एक महीने का नोटिस दिया गया है। इसके बाद उन्हें बंद कर दिया जाएगा और इस संबंध में एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

पत्र में प्रतिबंध की वजहें नहीं बतायी गयी हैं। यह पत्र तब जारी किया गया है जब इससे पहले अखुंदजादा ने दावा किया था कि उनकी सरकार ने अफगानिस्तान में महिलाओं की जिंदगियों को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।

First Published - July 4, 2023 | 5:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट