facebookmetapixel
Advertisement
रनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफा

Starbucks अपने डिलीवरी ब्वॉय को देगा ₹434.74 करोड़ का हर्जाना! एक गलती से कंपनी को बड़ा नुकसान, जानिए पूरा मामला

Advertisement

हालांकि, स्टारबक्स ने इस घटना पर एक बयान में जारी करते हुए संकेत दिया कि वह इसके खिलाफ ऊपरी कोर्ट में अपील कर सकता है।

Last Updated- March 16, 2025 | 6:02 PM IST
Starbucks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Pexels

आपकी फेवरेट कॉफी बनाने वाली कंपनी स्टारबक्स को कैलिफोर्निया में एक डिलीवरी ब्वॉय को 50 मिलियन डॉलर (लगभग ₹434.74 करोड़) का हर्जाना देने का आदेश दिया गया है। यह आदेश इसलिए दिया गया है क्योंकि डिलीवरी ब्वॉय गर्म कॉफी से गंभीर रूप से झुलस गया था। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिलीवरी ब्वॉय को गंभीर जलन तब हुई जब गर्म कॉफी उसके गोद में गिर गया, क्योंकि कंटेनर का ढक्कन ठीक से बंद नहीं किया गया था। माइकल गार्सिया नाम के डिलीवरी ब्वॉय ने 8 फरवरी, 2020 को लॉस एंजिल्स में स्टारबक्स आउटलेट से एक ऑर्डर लिया था। लेकिन कंटेनर को ठीक से बंद न करने के कारण ड्रिंक उसकी गोद में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना के कारण गार्सिया का प्राइवेट पार्ट गंभीर रूप से जल गया था और उसे कई और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। गार्सिया ने इस लापरवाही के लिए स्टारबक्स को जिम्मेदार ठहराया था। लॉस एंजिल्स काउंटी की जूरी ने गार्सिया के मामले को सही माना और स्टारबक्स को उसे 50 मिलियन डॉलर हर्जाना देने का आदेश दिया।

गार्सिया के वकीलों में से एक निक रोवले ने न्यूज एजेंसी AP से कहा, “यह जूरी का फैसला स्टारबक्स को ग्राहक सुरक्षा के प्रति घोर लापरवाही और जिम्मेदारी स्वीकार न करने के लिए जवाबदेह ठहराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक गार्सिया को तीन ड्रिंक्स एक कैरियर में दिए गए थे। हालांकि, उनमें से एक को अच्छे से नहीं रखा गया था, जिसके कारण वह गिर गया और डिलीवरी ब्वॉय के शरीर पर फैल गया। गार्सिया ने शारीरिक दर्द, मानसिक पीड़ा, मुश्किल हालात और असुविधा सहित अन्य नुकसानों के लिए मुआवजे की मांग की थी।

स्टारबक्स ने क्या कहा?

स्टारबक्स ने इस घटना पर एक बयान में जारी करते हुए संकेत दिया कि वह इसके खिलाफ ऊपरी कोर्ट में अपील कर सकता है। कंपनी का कहना है कि वह जूरी के फैसले से सहमत नहीं है।

कंपनी के प्रवक्ता ने न्यूज वेबसाइट CNN से कहा, “हमें मिस्टर गार्सिया के प्रति सहानुभूति है, लेकिन हम जूरी के इस फैसले से असहमत हैं कि इस घटना के लिए हम जिम्मेदार हैं और हम मुआवजे की राशि को अत्यधिक मानते हैं। हम हमेशा अपने स्टोर्स में उच्चतम सुरक्षा मानकों के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं, जिसमें गर्म पेय पदार्थों को संभालना भी शामिल है।”

Advertisement
First Published - March 16, 2025 | 5:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement