facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

Russia-Ukraine war: यूक्रेन के ओडेसा में रूस का फिर हमला, एक व्यक्ति की मौत, 22 घायल

रूसी सैनिक दक्षिणी यूक्रेन में महत्वपूर्ण बंदरगाह ओडेसा के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने के लिए लगातार हमले कर रहे हैं।

Last Updated- July 23, 2023 | 4:55 PM IST
Human rights situation in Russia 'extremely' bad since Ukraine war

रूस ने यूक्रेन (Russia-Ukraine War) के काला सागर स्थित शहर ओडेसा पर रविवार को फिर से हमला किया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पिछले सप्ताह से ही रूसी सैनिक दक्षिणी यूक्रेन में महत्वपूर्ण बंदरगाह ओडेसा के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने के लिए लगातार हमले कर रहे हैं।

ऐतिहासिक गिरजाघर ‘ट्रांसफिगरेशन कैथेड्रल’ को गंभीर रूप से नुकसान

क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह किपर ने बताया कि विस्फोट में घायल हुए लोगों में चार बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विस्फोट में शहर के ऐतिहासिक गिरजाघर ‘ट्रांसफिगरेशन कैथेड्रल’ को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा। किपर ने बताया कि हमलों से छह आवासीय इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

रूस ने अपने कब्जे वाले क्षेत्रों को वापस लेने के यूक्रेन के प्रयासों के बीच सोमवार को अनाज की आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण समझौते को रद्द कर दिया था जिसके बाद से वह अनाज निर्यात के प्रमुख केंद्र ओडेसा पर लगातार हमले कर रहा है।

ट्रांसफिगरेशन कैथेड्रल के पादरी एंड्री पालचुक ने कहा, ‘‘नुकसान बहुत बड़ा है, गिरजाघर का आधा हिस्सा अब छतविहीन है।’’ रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि रूसी सेना ने ओडेसा में उन जगहों पर हमला किया ‘‘जहां रूस के खिलाफ आतंकवादी कृत्यों की तैयारी की जा रही थी।’’

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमले लंबी दूरी के सटीक हथियारों से किए गए और लक्षित स्थलों पर ‘‘भाड़े के विदेशी सैनिक’’ थे।

यूक्रेन के कृषि मंत्रालय के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में रूसी सुरक्षाबलों के हमलों ने ओडेसा और पास के चोर्नोमोर्स्क में निर्यात सुविधाओं के महत्वपूर्ण हिस्सों को नष्ट कर दिया तथा 60,000 टन अनाज बर्बाद हो गया।

First Published - July 23, 2023 | 4:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट