facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

Russia-Ukraine war: रूस के साथ युद्ध के लिए हथियार खरीदने के वास्ते रखे गए 4 करोड़ डॉलर का गबन: यूक्रेन

EU और NATO में अपनी सदस्यता की दावेदारी आगे बढ़ाने की कवायद के बीच यूक्रेन ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का प्रयास किया है।

Last Updated- January 28, 2024 | 6:43 PM IST
रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर 99 ड्रोन और मिसाइल से हमले किए- अधिकारी, Russia-Ukraine war: Russia attacks Ukraine's energy infrastructure with 99 drones and missiles - officials

Russia-Ukraine war: यूक्रेन की एक हथियार कंपनी के कर्मचारियों ने रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ मिलकर, रूस के साथ युद्ध के लिए मोर्टार के 1,00,000 गोले खरीदने के लिए निर्धारित लगभग चार करोड़ अमेरिकी डॉलर का गबन करने की साजिश रची। यूक्रेनी सुरक्षा सेवा ने यह जानकारी दी।

रणनीतिक व्यावसायिक इकाई ने शनिवार को कहा कि पांच लोगों को आरोपित किया गया है, जबकि यूक्रेन की सीमा पार करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। दोषी साबित होने पर उन्हें 12 साल जेल की सजा हो सकती है।

Also read: इजराइल मामले में ICJ के फैसले ने हमें सही साबित किया: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा

यूरोपीय संघ और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) में अपनी सदस्यता की दावेदारी आगे बढ़ाने की कवायद के बीच यूक्रेन ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का प्रयास किया है। दोनों संगठनों के अधिकारियों ने इनमें शामिल होने के लिए कीव से भ्रष्टाचार रोधी व्यापक सुधारों की मांग की है।

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा जांच अगस्त 2022 की है, जब अधिकारियों ने तोपों के गोलों के लिए हथियार फर्म लविव आर्सेनल के साथ 3.96 करोड़ अमेरिकी डॉलर के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे।

First Published - January 28, 2024 | 6:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट