facebookmetapixel
मजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारीAI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल साउथ पर फोकस, खुद को AI सर्विस सप्लायर के रूप में पेश करेगा भारत

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव की घेराबंदी की

Last Updated- December 11, 2022 | 9:03 PM IST

रूस ने यूक्रेन के शहरों और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले करने और तीन तरफ से सैनिकों और टैंकों को भेजने के बाद शुक्रवार को राजधानी के बाहरी इलाके में आक्रमण की कार्रवाई तेज कर दी है। रूस की सेना ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहर रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण एक विमानतल को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही रूसी सैनिकों ने कीव में प्रवेश करना शुरू कर दिया है। कीव में सुबह से ही धमाकों की आवाजें सुनाई देने लगीं और कई रिहायशी इमारतें भी इसकी चपेट में आई हैं। रूस ने कहा है कि वह शहरों को निशाना नहीं बना रहा लेकिन पत्रकारों ने कई रिहायशी क्षेत्रों में तबाही का मंजर देखा।
इस बीच अमेरिका सहित यूरोपीय देशों ने रूस पर प्रतिबंधों की झड़ी लगा दी। पश्चिमी देशों के नेताओं ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ऐसे हमलों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद की गुहार लगाई है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन यूक्रेन में अपनी पसंद की सरकार थोपना चाहते हैं। रूसी सेना ने चेर्नाेबिल परमाणु संयंत्र और उसके आस-पास के क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। देश के कई हिस्सों में लोग हड़बड़ी में सुरक्षित स्थानों तक जाने के लिए ट्रेनों और कारों में सवार होते देखे गए। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नए प्रतिबंधों की घोषणा की है जो रूसी बैंकों, अमीर लोगों, सरकारी नियंत्रण वाली कंपनियों और उच्च-तकनीकी क्षेत्रों को लक्षित करेंगे। बाइडेन ने कहा कि ऐसे उपाय किए गए हैं कि वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित नहीं हो। बाइडेन ने स्पष्ट किया अमेरिका सीधे तौर पर इस लड़ाई में शामिल नहीं होगा लेकिन पुतिन नाटो देशों में घुसेंगे, तो अमेरिका हस्तक्षेप करेगा। ब्रिटेन ने सभी बड़े रूसी बैंकों की संपत्ति पर रोक लगाने और रूसी कंपनियों तथा क्रेमलिन को ब्रिटिश बाजारों से धन जुटाने से रोकने की योजना पेश की है।   

First Published - February 25, 2022 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट