facebookmetapixel
अब ChatGPT Go का 1 साल तक फ्री एक्सेस, OpenAI का प्रमोशनल ऑफर 4 नवंबर से शुरूभारत vs चीन: अंबानी या झोंग – कौन है एशिया का सबसे अमीर?मेहली मिस्त्री होंगे टाटा ट्रस्ट्स से बाहर, तीन ट्रस्टी ने दोबारा नियुक्ति के खिलाफ डाला वोटAI-फर्स्ट स्टार्टअप्स ने दी भारत के 264 अरब डॉलर के IT सेक्टर को चुनौती2025 में ₹7 लाख करोड़ डूबने के बाद Nifty IT Index में आई सबसे बड़ी तेजी, आगे क्या करें निवेशकट्रंप बोले- मेरे पास अब तक के सबसे अच्छे नंबर हैं, तीसरी बार चुनाव लड़ना पसंद करूंगा15 लाख कर्मचारियों वाली Amazon करेगी 30,000 की छंटनी, खर्च घटाने की बड़ी मुहिम शुरूStock Market today: सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 25825 से नीचे; IT, FMCG, रियल्टी ने बढ़ाया दबावStocks to Watch today: टाटा कैपिटल से लेकर अदाणी एनर्जी तक, इन शेयरों पर रहेगी आज नजर₹70,000 करोड़ की वैल्यूएशन वाली Lenskart ला रही है 2025 का पांचवां सबसे बड़ा IPO

न्यूजीलैंड में लुटेरों ने भारतीय मूल के दो डेयरी मालिकों के स्टोर पर हमला, नकाबपोश वाहन में सवार होकर फरार हुए

यह घटना इसी तरह के हमले में भारतीय मूल के एक व्यवसायी के मारे जाने के लगभग एक महीने बाद हुई है।

Last Updated- December 23, 2022 | 6:58 PM IST
Robbery in a shop

न्यूजीलैंड में एक बार फिर भारतीय मूल के दुकानदारों पर हमला हुआ है। भारतीय मूल के व्यवसायियों के स्वामित्व वाले दो डेयरी स्टोर को इस सप्ताह न्यूजीलैंड में हथियारबंद लुटेरों ने निशाना बनाया।

मीडिया की खबरों के अनुसार, यह घटना इसी तरह के हमले में भारतीय मूल के एक व्यवसायी के मारे जाने के लगभग एक महीने बाद हुई है। ‘1न्यूज’ की एक खबर में कहा गया कि मेलरोज रोड पर स्थित एक डेयरी के मालिक अजीत पटेल ने कहा कि बेसबॉल बैट लिए पांच नकाबपोश सोमवार सुबह उनकी दुकान में घुस गए। पटेल ने बताया कि लुटेरों ने लूटपाट की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एक अन्य हमले में लोगों के एक समूह ने एलर्सली में मरुआ रोड स्थित सैंड्रा डेयरी पर धावा बोल दिया और कई सामान लूटकर एक वाहन में सवार होकर फरार हो गए। ये दो दुकानें ऑकलैंड और वाइकाटो क्षेत्र की उन छह दुकानों में शामिल हैं, जिन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में लुटेरों ने निशाना बनाया था।

देश में छोटा व्यवसाय करने वालों के खिलाफ हिंसा और अपराध के मामलों मे वृद्धि हुई है। इनमें से कई घटनाओं में भारतीय मूल के लोगों के व्यवसाय निशाने पर रहे। गत शनिवार को चार लोग हैमिल्टन में भारतीय मूल के पुनीत सिंह के डेयरी स्टोर में घुस गए और चाकू से उनकी दो उंगलियां काट दीं।

बता दें, पिछले महीने, भारतीय मूल के 34 वर्षीय डेयरी कर्मचारी जनक पटेल की सैंड्रिंघम में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन भी किया गया था।

First Published - December 23, 2022 | 6:58 PM IST

संबंधित पोस्ट