facebookmetapixel
Advertisement
Tata Steel Q1 Results: मुनाफा 14% बढ़कर ₹2,318 करोड़, एएम/एनएस इंडिया का एबिटा 28.5% बढ़ाबैंक कर्मचारियों की मिलीभगत और धोखाधड़ी का काला खेल, जानें कैसे खाली हो रही है एफडी?केवल परीक्षा सुधार नहीं, युवाओं के लिए ज्यादा रोजगार और कौशल विकास भी जरूरीEditorial: एआई बूम पर ब्रेक, क्या बुलबुला फूटने की ओर है या सिर्फ मुनाफावसूली?ग्वालियर में बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, ₹3,500 करोड़ निवेश और 14,000 रोजगार की उम्मीदबाजार में आया एक और फ्लेक्सी कैप फंड, 4 अगस्त तक खुला रहेगा AlphaGrep का NFO; ₹500 से निवेश का मौकाVeritas Finance ने IPO के लिए सेबी में DRHP दाखिल किया, ₹900 करोड़ जुटाने की तैयारीMutual Fund: छोटे शहरों के निवेशकों ने फिर मारी बाजी, SIP से मिली रफ्तार; मेट्रो शहरों से किया ज्यादा निवेशSwiggy Q1FY27 Results: स्विगी का घाटा 34% घटा, क्विक-कॉमर्स रेवेन्यू में 53% का जोरदार उछालHyundai Motor India Q1 result: खर्च बढ़ने से मुनाफा 35% घटा, डिविडेंड के लिए तय की रिकॉर्ड डेट

Pakistan-US defence talks: अमेरिका और पाकिस्तान के बीच मजबूत होंगे रक्षा संबंध! वार्ता करेंगे दोनों देश

Advertisement
Last Updated- February 13, 2023 | 10:12 AM IST
Pak and US flag

पाकिस्तान और अमेरिका द्विपक्षीय सैन्य व सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए विभिन्न विकल्पों पर सोमवार को वाशिंगटन में रक्षा वार्ता करेंगे। विदेश कार्यालय ने यहां एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया कि जनवरी 2021 में पाकिस्तान में पहले दौर के आयोजन के बाद सोमवार से गुरुवार तक चलने वाली वार्ता पाकिस्तान-अमेरिका मध्य-स्तरीय रक्षा वार्ता का दूसरा दौर होगा। इसमें कहा गया, “जनरल स्टाफ के प्रमुख के नेतृत्व वाले पाकिस्तान के अंतर-एजेंसी प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्रालय, संयुक्त स्टाफ मुख्यालय और तीन सेवाओं के मुख्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। अमेरिकी बहु-एजेंसी दल का प्रतिनिधित्व रक्षा उपमंत्री के कार्यालय द्वारा किया जाएगा।”

इसमें कहा गया है कि हाल में दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार हुआ है और रक्षा वार्ता इसकी अभिव्यक्ति है। ‘द डॉन’ अखबार ने बताया कि अमेरिकी विदेश विभाग के काउंसलर डेरेक चॉलेट ने अखबार के साथ एक साक्षात्कार में आतंकवादियों से लड़ने में इस्लामाबाद की सहायता करने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिन्होंने हाल ही में पेशावर के पुलिस लाइंस परिसर में एक मस्जिद के अंदर 80 से अधिक लोगों को मार डाला था।

खबर में कहा गया है कि अमेरिकी विदेश मंत्री के लिए विशेष राजनयिक कार्य करने वाले चॉलेट कई मुद्दों पर बातचीत के लिये जल्द ही इस्लामाबाद आने वाले हैं।

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 10:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement