facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलर, 2026 में भी अधिग्रहण पर रहेगा जोरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

लाल सागर में गिरी मिसाइल से कोई हताहत नहीं, यमन के हूती विद्रोहियों पर संदेह

ब्रिटिश सेना के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र ने बताया कि यह हमला बाब अल-मन्देब जलडमरूमध्य के निकट दक्षिणी लाल सागर में हुआ।

Last Updated- May 23, 2024 | 4:48 PM IST
Red Sea
Representative Image

यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा कथित रूप से दागी गयी एक मिसाइल गुरुवार को लाल सागर में गिरी। हालांकि इस हमले में वहां से गुजर रहे एक वाणिज्यिक जहाज को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हूती विद्रोहियों ने तत्काल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली। ब्रिटिश सेना के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र ने बताया कि यह हमला बाब अल-मन्देब जलडमरूमध्य के निकट दक्षिणी लाल सागर में हुआ। निजी सुरक्षा कंपनी एम्ब्रे ने इसी तरह के हमले की सूचना दी है।

हूती विद्रोहियों ने हाल के महीनों में अदन की खाड़ी और लाल सागर में जहाजों पर हमले किये हैं और इजराइल से गाजा में युद्ध समाप्त करने की मांग की है।

First Published - May 23, 2024 | 4:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट