facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

सिखों के हितों में उठाए गए मोदी के कदमों से खालिस्तानी आंदोलन कमजोर हुआ: सिख प्रतिनिधिमंडल

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 10:20 AM IST
PM Modi

सिख अमेरिकियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां यात्रा पर आई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से सिख समुदाय के हित में उठाए गए कदमों के कारण पृथक खालिस्तानी आंदोलन कमजोर हुआ है।

जसदीप (जस्सी) सिंह और कंवलजीत सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने पारंपरिक सरोपा, स्मृति चिन्ह और फूलों का गुलदस्ता सीतारमण को देकर उन्हें सम्मानित किया।

पिछले नौ वर्षों में सिख समुदाय की कई मांगों को लागू करने के लिए मोदी सरकार की सराहना करते हुए जस्सी सिंह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के इन कदमों के चलते अमेरिका में खालिस्तानी आंदोलन कमजोर हुआ है।

सीतारमण के साथ मुलाकात के बाद मीडिया में जारी बयान में सिंह के हवाले से कहा गया है, “ पूरे अमेरिका में मुट्ठी भर खालिस्तानी ही हैं जिनकी वजह से पूरे सिख समुदाय की बदनामी हो रही है।”

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सिख राष्ट्रवादी हैं और अखंड भारत के साथ खड़े हैं और सिखों से संबंधित सभी मुद्दों को भारत के ढांचे और संविधान के दायरे में हल किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि उन्होंने वित्त मंत्री से पंजाब पर उग्रवाद के दौरान चढ़े भारी कर्ज को माफ करने का अनुरोध किया और पंजाब को उद्यम क्षेत्र घोषित करने की मांग की जहां उद्योगों में निवेश किया जा सके ताकि पंजाब के युवाओं के पास अच्छा भविष्य हो।

‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी टीम’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए प्रसाद की अगुवाई में इसके एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान सीतारमण ने बताया कि मोदी सरकार कैसे भारत में बदलाव लाई है और इसे प्रगति के पथ पर ले कर गई है।

वित्त मंत्री ने कहा कि इस स्थिर विकास को बनाए रखने और मोदी के भारत के ‘अमृत काल’ के सपने को पूरा करने के लिए, आगामी संसदीय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मोदी को पूर्ण बहुमत से जीतना जरूरी है।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 9:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement