रूस में ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के एक पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रूस की शीर्ष सुरक्षा एजेंसी ने यह जानकारी दी।
संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) के अनुसार, इवान गेर्शकोविच को गुरुवार को येकातेरिनबर्ग के यूराल माउंटेन्स में कथित तौर पर गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हुए हिरासत में लिया गया।
गेर्शकोविच किसी अमेरिकी समाचार संस्थान के पहले संवाददाता हैं जिन्हें शीत युद्ध के बाद रूस में जासूसी के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।
यूक्रेन में युद्ध को लेकर रूस और अमेरिका में तनाव बढ़ने के बीच उन्हें गिरफ्तार किये जाने का मामला आया है।
सुरक्षा सेवा ने आरोप लगाया कि गेर्शकोविच ‘अमेरिका के आदेश पर रूसी सैन्य औद्योगिक परिसर के एक उद्यम की गतिविधियों के बारे में गोपनीय जानकारी एकत्र कर रहे थे।’
FSB ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि गिरफ्तारी कहां की गई। दोषी पाए जाने पर गेर्शकोविच को 20 साल की कैद हो सकती है।