facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

भारत के साथ FTA समझौता ज्यादा व्यापक होना चाहिए: इजराइल मंत्री

Advertisement
Last Updated- April 18, 2023 | 7:04 PM IST
India and Israel relations

इजरायल और भारत के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) को जितना संभव हो, उतना अधिक व्यापक होना चाहिए। इजरायल के अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्री एम के नीर बरकत ने मंगलवार को यह बात कही।

मंत्री ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच FTA के संबंध में भारतीय पक्ष के साथ चर्चा करेंगे। इसके लिए एक दशक से अधिक समय से बातचीत जारी है।

बरकत ने उद्योग मंडल CII के एक कार्यक्रम में कहा, ”मैं आपके मंत्री के समक्ष मुक्त व्यापार समझौते का स्वभाविक रूप से विस्तार करने, कौशलपूर्ण ढंग से कारोबार का विकास करने और ज्ञान तथा अनुभव को जितना संभव हो उतना साझा करने का प्रस्ताव करूंगा।”

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए पूरक क्षेत्रों पर ध्यान देना होगा, जहां भारत और इजराइल प्रतिस्पर्धात्मक लाभ रखते हैं।

बरकत ने कहा, ”अधिक से अधिक व्यापार के लिए इसे (FTA) जितना संभव हो, उतना व्यापक होना चाहिए, क्योंकि मुक्त व्यापार लोगों को आपस में जोड़ता है।”

उन्होंने कहा कि इजराइल कृषि प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी और खाद्य प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में बहुत अधिक योगदान कर सकता है और व्यापार में दोनों तरफ से देने के लिए काफी कुछ है।

Advertisement
First Published - April 18, 2023 | 7:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement