facebookmetapixel
Advertisement
होर्मुज से तनाव घटने के संकेत, कच्चे तेल में नरमी; WTI 82 डॉलर के नीचेStocks To Watch Today: BEL को ₹730 करोड़ के ऑर्डर, Vedanta पर बड़ा अपडेट; आज ये शेयर रहेंगे फोकस मेंकृति सैनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर विवाद, आभूषण ब्रांड जीवा ने हटायानेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 95 की मौत; 133 भारतीयों समेत 500 लापताबिहार में मशरूम उत्पादन करीब सात गुना बढ़ा, ओडिशा और महाराष्ट्र भी बने प्रमुख राज्यमोहन भागवत की अमेरिका यात्रा पर विवाद, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने उठाए सवालएफएमजीई परीक्षा पर विवाद, विदेश से एमबीबीएस करने वालों को झटकाअमेरिका का वीजा झटका: भारतीय यात्रियों की उड़ानों और बुकिंग पर असरउदारीकरण के 35 साल: 1991 के सुधारों से मिली रफ्तार, चिदंबरम बोले- अब भारत को फिर खोलनी होगी अर्थव्यवस्थावित्त वर्ष 27 में वाणिज्यिक क्षेत्र को दोगुने से ज्यादा मिला कर्ज, अप्रैल-जुलाई में 10.65 लाख करोड़ रुपये

यूरोपीय संघ की ब्लूकार्ड शुरू करने की योजना

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:24 PM IST

भारतीय पेशेवरों के लिए अच्छी खबर है। यूरोपीय संघ उच्च प्रशिक्षित प्रवासी श्रमिकों को आकर्षित करने के लिए ब्लू कार्ड वीजा कार्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहा है। यह कार्यक्रम अमेरिका के ग्रीन कार्ड की तर्ज पर बनाया जा रहा है। यूरोपीय संघ की यह पहल चिकित्सक अभियंता एवं आईटी विशेषज्ञ जैसे पेशेवरों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। 27 देशों का यूरोपीय संघ प्रवासी कर्मचारियों
को उचित कानूनी दर्जे के तहत विशेष आवासीय एवं कार्य परमिट  ई यू ब्लू कार्ड शुरू कर सकता है। फिलहाल यह योजना वैचारिक स्तर पर है। अगर इसको अमली जामा पहना दिया जाता है तो भारतीय पेशेवरों के लिए यूरोपीय देशों में संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे। इसमें ब्रिटेन भी शामिल है जो नौकरी चाहने वालों के लिए पसंदीदा गंतव्य है। ब्लूकार्ड से जहां प्रक्रिया सरल होगी वहीं प्रवासी श्रमिकों को और भी बहुत सी सहूलियतें मिलेंगी। इस प्रस्ताव के कार्यान्वयन के लिए सदस्य देशों की मंजूरी चाहिए होगी। इसके अलावा इस पर यूरोपीय संसद की मुहर भी लगनी होगी। यूरोपीय संघ के भारतीय प्रतिनिधि मंडल की अध्यक्ष नीना गिल
ने कहा आव्रजन के मुद्दे सदस्य देशों के विशेषाधिकार है। प्रस्तावित योजना के तहत प्रवासी श्रमिक या कर्मचारी किसी भी यूरोपीय देश में जा सकेंगे काम कर सकेंगे एवं रह सकेंगे।

Advertisement
First Published - March 2, 2008 | 9:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement