facebookmetapixel
Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस

Indian Oil के लिए रूसी क्रूड ला रहे टैंकर की पोर्ट पर ‘नो एंट्री’, दस्तावेजों की कमी चलते हुआ एक्शन

Advertisement

2004 में बने होंडुरन ध्वज वाले अंडमान स्काईज़ (Andaman Skies), ने 24 फरवरी को मुरमान्स्क में 767,000 बैरल लोड किया था और 30 मार्च को वाडिनार में इसे खाली किया जाना था।

Last Updated- March 28, 2025 | 2:38 PM IST
Centre 'bars' oil tanker carrying Russian crude for state-run Indian Oil Corp over documentation lapse
फिलहाल यह जहाज ओमान और भारत के बीच अरब सागर में है और अभी भी पूरी तरह लदा हुआ है। (फोटो: ब्लूमबर्ग)

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्प (Indian Oil Corp) के लिए रूसी क्रूड ले जा रहे एक टैंकर को उचित दस्तावेजों की कमी के चलते प्रमुख एशियाई खरीदार के एक पोर्ट में प्रवेश करने से मना कर दिया गया है। ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी।

केप्लर (Kpler) के आंकड़ों के अनुसार, 2004 में बने होंडुरन ध्वज वाले अंडमान स्काईज़ (Andaman Skies), ने 24 फरवरी को मुरमान्स्क में 767,000 बैरल लोड किया था और 30 मार्च को वाडिनार में इसे खाली किया जाना था। लेकिन जहाज के पश्चिम तट पोर्ट पर डॉक करने की मंजूरी मांगने वाले दस्तावेज पूरे नहीं थे। नाम जाहिर न होने की शर्त पर उन लोगों ने बताया कि दस्तावेजों में कमी की सटीक वजह नहीं बताई गई।

पश्चिमी प्रतिबंधों ने व्यापार हुआ जटिल

2022 में रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले के बाद भारत रूसी समुद्री कच्चे माल के शिपमेंट के लिए एक महत्वपूर्ण गंतव्य के रूप में उभरा है, और देश के इम्पोर्ट फ्लो की बाजार द्वारा बारीकी से जांच की जाती है। रूसी जहाजों के खिलाफ अमेरिका, यूरोपीय संघ और यूके द्वारा लगाए गए पश्चिमी प्रतिबंधों ने व्यापार को जटिल बना दिया है। वाशिंगटन ने जनवरी में दर्जनों जहाजों को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। अंडमान स्काईज़ (Andaman Skies) को उस सूची में शामिल नहीं किया गया था, हालांकि इसे ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा टारगेट किया गया है।

अरब सागर में है जहाज

अंडमान स्काईज़ (Andaman Skies) को प्रवेश से इनकार किए जाने की खबर पहले रायटर्स (Reuters) ने दी थी। फिलहाल जहाज ओमान और भारत के बीच अरब सागर में है, अभी भी पूरी तरह से लदा हुआ है, और जहाज-ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि इसने सेलिंग बंद कर दी है। इक्वासिस (Equasis) डेटाबेस में लिस्टेड जहाज के रजिस्टर्ड मालिक, दुरबीन नेविगेशन लिमिटेड (Durbeen Navigation Ltd.) ने टिप्पणी के लिए तुरंत कोई जवाब नहीं दिया।

Advertisement
First Published - March 28, 2025 | 2:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement