facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

ब्रिटेन: PM को बताया था अयोग्य नेता.. कोविड वाले बयान पर बोरिस जॉनसन के पूर्व मुख्य सलाहकार देंगे गवाही

Advertisement

कमिंग्स ने भी दावा किया कि जॉनसन लॉकडाउन लगाने को अनिच्छुक थे क्योंकि उन्होंने कहा था कि वायरस मुख्य रूप से बुजुर्गों की जान ले रहा है।

Last Updated- October 31, 2023 | 6:37 PM IST
Boris Johnson resigns as UK MP, know what is the reason?

पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के मुख्य सलाहकार रहे डोमिनिक कमिंग्स कोविड-19 महामारी की ब्रिटेन की आधिकारिक जांच में मंगलवार को गवाही देने वाले हैं। कमिंग्स ने जॉनसन पर आरोप लगाया था कि वह इस शीर्ष पद के लिए उपयुक्त नहीं थे।

कमिंग्स 2020 में महामारी के शुरूआती महीनों के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री (जॉनसन) के मुख्य सलाहकार थे। कमिंग्स ने भी तत्कालीन प्रधानमंत्री के अन्य सहयोगियों का अनुसरण किया है, जिन्होंने देश के शांतिकाल के सबसे बड़े संकट के दौरान जॉनसन को एक भटका हुआ और निर्णय नहीं ले सकने वाला नेता बताया है।

सोमवार को, पूर्व प्रधान निजी सचिव मार्टिन रेनॉल्ड्स ने स्वीकार किया कि महामारी से निपटने की तैयारियों में सरकार की ओर से नाकामियां रही थीं। उन्होंने कहा कि जॉनसन अहम मुद्दों पर बार-बार रुख बदलते रहे और वह महत्वपूर्ण फैसले लेने में हिचकिचाये।

एक अन्य पूर्व सहयोगी इमरान शफी ने आरोप लगाया है कि जॉनसन ने मार्च 2020 में लॉकडाउन लगाये जाने से पहले एक बैठक में सवाल किया था कि ‘जल्द ही किसी न किसी तरह मरने वाले लोगों के लिए’ अर्थव्यवस्था को क्यों तबाह किया जाए।

कमिंग्स ने भी दावा किया कि जॉनसन लॉकडाउन लगाने को अनिच्छुक थे क्योंकि उन्होंने कहा था कि वायरस मुख्य रूप से बुजुर्गों की जान ले रहा है। जॉनसन इस साल के अंत में गवाही देने वाले हैं। यूरोप में, ब्रिटेन उन देशों में एक है, जहां कोविड से सर्वाधिक संख्या में मौतें हुई थीं। ब्रिटेन में करीब 2,27,000 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई थी।

Advertisement
First Published - October 31, 2023 | 6:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement