facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

चीन से निपटना जारी रखेंगे: सेना प्रमुख

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:11 PM IST

सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बुधवार को कहा कि भारतीय सेना पूर्वी लद्दाख में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के साथ दृढ़ता एवं मजबूत तरीके से निपटना जारी रखेगी और क्षेत्र में उसकी सर्वोच्च स्तर की अभियान संबंधी तैयारी है। सेना दिवस से पहले संवाददाता सम्मेलन में जनरल नरवणे ने कहा कि क्षेत्र में भले ही सैनिक आंशिक तौर पर हैं, लेकिन ‘खतरा किसी भी तरह से कम नहीं हुआ है’।   
उन्होंने कहा, ‘हमने सर्वोच्च स्तर की अभियान संबंधी तैयारी को कायम रखा है, वहीं हम संवाद के जरिये भी चीन की पीएलए के साथ काम कर रहे हैं।’ सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि चीन के नए भूमि सीमा कानून के किसी भी सैन्य प्रभाव से निपटने के लिए भारतीय सेना मजबूती से तैयार है। उन्होंने कहा, ‘हम चीन की पीएलए के साथ दृढ़ता और मजबूत तरीके से निपटते रहेंगे।’ जनरल नरवणे ने कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए जरूरी सुरक्षा मानक अपनाए गए हैं। उन्होंने उत्तरी सीमाओं के पास अवसंरचना के उन्नयन एवं विकास का जिक्र करते हुए कहा कि यह काम समग्र और व्यापक तरीके से किया जा रहा है।
जनरल नरवणे ने कहा कि यह देखने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं कि सभी दोहरे उपयोग वाले बुनियादी ढांचे कौन-कौन से हैं और उनका क्या उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यथास्थिति को एकपक्षीय तरीके से बदलने के चीन के प्रयासों पर उनकी सेना की कार्रवाई बहुत त्वरित है। उन्होंने कहा, ‘हमारे सामने पैदा की जा रही किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हम अच्छी तरह से तैयार हैं।’
बुधवार को चीन के साथ चल रही 14वें चरण की सैन्य वार्ता के बारे में पूछ जाने पर जनरल नरवणे ने कहा कि भारत को पैट्रोलिंग प्वाइंट 15 (हॉट स्प्रिंग्स) पर मुद्दों के समाधान की उम्मीद है। सेना प्रमुख ने कहा कि नगालैंड में 4 दिसंबर को हुई गोलीबारी की घटना के बारे में सेना की जांच रिपोर्ट एक या दो दिन में आ सकती है और उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।    

Advertisement
First Published - January 12, 2022 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement