facebookmetapixel
Tata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?

Afghanistan: एक गांव में बच्चों को मिली पुरानी बारूंदी सुरंग में विस्फोट, नौ की मौत

बारूदी सुरंग में हुए धमाके की चपेट में आने से पांच लड़कों और चार लड़कियों की मौत हो गई जिनकी आयु पांच से 10 साल के बीच थी।

Last Updated- April 01, 2024 | 8:03 PM IST
blast

पूर्वी अफगानिस्तान में खेलने के दौरान बच्चों को मिली पुरानी बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से नौ बच्चों की मौत हो गई। तालिबान के प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गजनी में तालिबान के सूचना एवं संस्कृति विभाग के निदेशक हमीदुल्ला निसार ने बताया कि गजनी सूबे के गेरो जिले के एक गांव में बच्चों को खेलने के दौरान करीब एक दशक पुरानी बारूदी सुरंग मिली थी।

उन्होंने बताया कि बारूदी सुरंग में हुए धमाके की चपेट में आने से पांच लड़कों और चार लड़कियों की मौत हो गई जिनकी आयु पांच से 10 साल के बीच थी।

अफगानिस्तान कई दशकों से युद्ध का सामना कर रहा है और उन बच्चों के लिए अति खतरनाक क्षेत्र है जो अपने परिवार का गुजारा चलाने के लिए कबाड़ एकत्र करते हैं। पूर्व में भी नहीं फटे गोला-बारूद में धमाके होने से कई बच्चों की जान चुकी है या उनका अंग भंग हुआ है।

First Published - April 1, 2024 | 8:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट