facebookmetapixel
Advertisement
बिना मोबाइल नेटवर्क के भी होगी बात! BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, जानें कीमत और खूबियांमुंबई में ₹6,066 करोड़ से बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्कGroww लाया नया ‘MF Prime’ फीचर, निवेशक खुद अपने फंड को ऑनलाइन ऐप के माध्यम से कर सकेंगे मैनेजITR-1 फाइल करने जा रहे हैं? रुकिए! अगर इन 10 चीजों से हुई कमाई तो बदलना होगा फॉर्म, नहीं तो घर आएगा नोटिसNPS में आएगा बड़ा बदलाव? विदेशी पेंशन फंड्स लाने की तैयारी में सरकार, PFRDA ने बनाई हाई-लेवल कमेटीसोलर लगाने के लिए पैसे की चिंता होगी खत्म? World Bank देगा 4.2 अरब डॉलर की मददचटक हुई हल्दी! महीनेभर में 16% उछले दाम, क्या टच करेगी ₹20,000 का लेवल?भविष्य के तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार, ONGC बनाएगा आधुनिक अंडरग्राउंड पेट्रोलियम स्टोरेजPower Stocks: जून में 11% बढ़ी बिजली की मांग, NTPC, IEX समेत इन 6 पावर शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिशPhonePe से मिनटों में भर सकेंगे ITR व GST, लॉन्च हुआ नया फाइलिंग फीचर; टैक्स एक्सपर्ट भी करेंगे मदद

म्यांमा में 44.6 करोड़ डॉलर मूल्य के मादक पदार्थों को नष्ट किया गया

Advertisement

देश मेथामफेटामाइन का प्रमुख उत्पादक और निर्यातक है और अफगानिस्तान के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अफीम एवं हेरोइन उत्पादक देश है।

Last Updated- June 26, 2023 | 2:49 PM IST
Burning illegal narcotics

म्यांमा के अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी रोधी दिवस के अवसर पर देशभर से जब्त 44.6 करोड़ डॉलर से अधिक के नशीले पदार्थों को नष्ट कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि म्यांमा में अफीम, हेरोइन और मेथामफेटामाइन जैसे नशीले पदार्थों के उत्पादन में वृद्धि हुई है और इसकी तस्करी से दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व एशिया में इसका बाजार बढ़ने की आशंका है।

म्यांमा का मादक पदार्थ उत्पादन का लंबा इतिहास है। यहां दशकों तक हुए सशस्त्र संघर्ष के कारण पैदा हुई राजनीतिक और आर्थिक असुरक्षा को इस समस्या से जोड़ा जाता है। देश मेथामफेटामाइन का प्रमुख उत्पादक और निर्यातक है और अफगानिस्तान के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अफीम एवं हेरोइन उत्पादक देश है।

म्यांमा में गरीब किसानों को वैध फसलों के अनेक विकल्प दिये जाने के सतत प्रयासों के बावजूद यह स्थिति है। अधिकारियों ने बताया कि देश के सबसे बड़े शहर यांगून में 20.7 करोड़ रुपये मूल्य के जब्त मादक पदार्थों और रसायनों को नष्ट कर दिया गया।

इसमें अफीम, हेरोइन, मेथामफेटामाइन, चरस, केटामाइन आदि मादक द्रव्य शामिल थे। अधिकारियों ने मध्य शहर मंडालय और टौंगग्यी में भी मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया।

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 2:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement