facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्तUS-बांग्लादेश ट्रेड डील से भारतीय टेक्सटाइल को झटका, निर्यातकों के लिए ‘दोधारी तलवार’ बना समझौताIndia-US Trade Deal: क्या सस्ती होंगी विदेशी दालें? सरकार कुछ दालों पर टैक्स घटाने की तैयारी मेंडीपफेक हटाने पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट हटाने की समयसीमा घटाईEditorial: भारत में निजी निवेश में तेजी, उच्च आर्थिक वृद्धि के लिए राह खुली

योगी सरकार करेगी कृषि फीडरों की संख्या दोगुनी, किसानों को 10 घंटे मिलेगी मुफ्त बिजली

Advertisement

योगी सरकार की ओर से कृषि कार्यों के लिए 2,735 फीडर से 10 घंटे मुफ्त बिजली दी जा रही है। जल्द ही कृषि फीडरों की संख्या 5 हजार से पार पहुंच जाएगी।

Last Updated- June 26, 2024 | 7:52 PM IST
UP CM Yogi Adityanath

किसानों को सिंचाई व अन्य कृषि कार्यों के लिए बिजली मुफ्त देने के बाद अब योगी सरकार फीडरों की तादाद भी बढ़ाएगी। प्रदेश में कृषि कार्य के लिए बिजली उपलब्ध कराने वाले फीडरों की संख्या बढ़ाकर दो गुनी की जाएगी। वर्तमान में 2,735 कृषि फीडरों के जरिए किसानों को मुफ्त बिजली दी जा रही है।

गौरतलब है कि इसी साल मार्च में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में ट्यूबवेल से सिंचाई व कृषि कार्यों के लिए मुफ्त बिजली के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। वहीं बजट में भी योगी सरकार की ओर से मुफ्त सिंचाई के लिए 1,100 करोड़ रुपये बजट की व्यवस्था की गई थी।

इसे देखते हुए अप्रैल से किसानों को मुफ्त सिंचाई की सुविधा मिलने लगी है। योगी सरकार की ओर से कृषि कार्यों के लिए 2,735 फीडर से 10 घंटे मुफ्त बिजली दी जा रही है। जल्द ही कृषि फीडरों की संख्या 5 हजार से पार पहुंच जाएगी। गौरतलब है कि 14.21 लाख ट्यूबवेल धारक किसानों को फ्री बिजली दी जाती है।

ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कुल 23,226 विद्युत फीडर हैं। इसमें से 5,433 से अधिक फीडर को कृषि कार्यों के लिए पृथक किया जाना प्रस्तावित है। इसमें से 2,735 फीडर ऐसे हैं, जिन्हें कृषि कार्यों के लिए अलग किया जा चुका है और इनके जरिए सिंचाई व अन्य कृषि कार्यों के लिए किसानों को 10 घंटे मुफ्त विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। शेष 20,491 फीडरों को बिना अलग किए फीडरों से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है।

Also read: Wheat Price: भंडारण सीमा का गेहूं के दाम पर होगा सीमित असर

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष कुमार गोयल ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप भीषण गर्मी के बावजूद पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इसी क्रम में अन्नदाता किसानों की बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई इस योजना को भी प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है।

अनवरत मॉनिटरिंग के माध्यम से किसानों को सिंचाई समेत अन्य कृषि कार्यों के लिए 10 घंटे निःशुल्क विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा रही है। प्रदेश सरकार की तरफ से कृषि फीडरों के लिए तय लक्ष्य को निर्धारित समय में पूर्ण कर लिया जाएगा। आमजन को बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के अतिरिक्त कृषि कार्यों के लिए किसानों को भी योगी सरकार की तरफ से 10 घंटे बिजली दी जा रही है।

Advertisement
First Published - June 26, 2024 | 7:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement