मैट्रिमोनियल ऐप और वेडिंग प्लानिंग कंपनी Betterhalf द्वारा किए गए एक सर्वे में पाया गया कि लगभग 69% शहरी प्रोफेशनल डेस्टिनेशन वेडिंग करना पसंद करते हैं। वहीं, केवल 11% युवा ही ट्रेडिशनल अंदाज में शादी करना चाहते हैं।
भारत का भव्य वेडिंग बिजनेस चौथी सबसे बड़ी इंडस्ट्री
अक्टूबर 2023 तक, भारत का भव्य वेडिंग बिजनेस चौथी सबसे बड़ी इंडस्ट्री है। जो देश की जीडीपी में लगभग 4.25 ट्रिलियन रुपये का योगदान देती है।
भारत में, शादियां लंबे समय से अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा रही हैं, लेकिन अब, युवा पीढ़ी डेस्टिनेशन वेडिंग को प्राथमिकता देकर खेल बदल रही है, जो वैवाहिक लैंडस्केप में एक बड़े बदलाव का प्रतीक है।
सर्वे, जिसने इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, गूगल फॉर्म और ब्रॉडकास्टिंग जैसे प्लेटफार्मों के माध्यम से 5,000 से अधिक लोगों से रिस्पॉन्स कलेक्ट किए, जिसमें पाया गया कि ज्यादा से ज्यादा युवा अब डेस्टिनेशन वेडिंग को चुन रहे हैं।
73% युवा अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए भारत में खास जगहों की तलाश में
इसके अलावा, आज के दूल्हे और दुल्हन ट्रेवल करने के लिए भी खासे उत्सुक रहते हैं। सर्वे में शामिल 73% अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए भारत में खास जगहों की तलाश में रहते हैं ताकि उनकी वेडिंग सबसे बढ़िया दिखे।
बेटरहाफ के सह-संस्थापक और सीईओ पवन गुप्ता ने शादियों में एक बड़े बदलाव का जिक्र करते हुए कहा, “अब ज्यादा से ज्यादा कपल डेस्टिनेशन वेडिंग में रुचि रखते हैं। बेटरहाफ सही डेस्टिनेशन वेडिंग के अनुभव तैयार कर रहा है जो आज के कपल्स की प्राथमिकताओं से मेल खाता है।”
सर्वे में पाया गया कि युवा पीढ़ी शादी के लिए ट्रेवल करना पसंद करती है, बात जब डेस्टिनेशन वेडिंग की हो तो बात ही कुछ और है। 31% को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए समुद्र तट पसंद है, 25% को पहाड़ पसंद हैं, और 24% ऐतिहासिक स्थलों को पसंद करते हैं। अपने टॉप च्वाइस में, 30% ने गोवा और राजस्थान को चुना, जबकि 21% और 19% ने क्रमशः लक्षद्वीप और हिमाचल प्रदेश को चुना।
वेडिंग में कम मेहमानों को बुलाने पर युवाओं का जोर
भले ही डेस्टिनेशन वेडिंग आकर्षक हों, कई युवा इसमें होने वाले खर्च को ध्यान में रखते हैं। सर्वे में शामिल लगभग 63% लोग बजट-फ्रेंडली लेकिन यादगार शादी के लिए कम मेहमानों को शादी में बुलाना पसंद करते हैं।
डेस्टिनेशन वेडिंग पसंद करने वाले युवाओं में से लगभग 33% सोचते हैं कि 10 लाख रुपये तक खर्च करना सही है। लेकिन, 22% 30 लाख रुपये से अधिक खर्च करने को तैयार हैं, जो दर्शाता है कि वे अपनी ड्रीम वेडिंग पर पैसा खर्च करने को तैयार हैं।