बाजार

मार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफा

फरवरी के दूसरे हफ्ते में अलग-अलग सेक्टर की कई दिग्गज कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड बांटने जा रही हैं, जिसके चलते निवेशकों की नजर उन शेयरों पर टिकी हुई है

Published by
ऋषभ राज   
Last Updated- February 07, 2026 | 6:09 PM IST

शेयर बाजार में डिविडेंड से कमाई करने वाले निवेशकों के लिए आने वाला हफ्ता काफी दिलचस्प रहने वाला है। फरवरी के दूसरे हफ्ते में बाजार में रौनक दिखेगी, क्योंकि कई कंपनियां एक साथ अपने शेयरधारकों को मुनाफे का हिस्सा देने जा रही हैं। अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों द्वारा डिविडेंड का ऐलान यह बताता है कि कंपनियों को अपनी कमाई और कैश फ्लो पर भरोसा है। यही कारण है कि जैसे ही डिविडेंड सीजन आता है, निवेशकों की नजर उन शेयरों पर टिक जाती है जो नियमित या बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं।

इस बार की खास बात यह है कि इस लिस्ट में बड़ी कंपनियों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी शामिल हैं। फार्मा, ऑटो, इंफ्रा, PSU, FMCF, लॉजिस्टिक्स और टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर्स की मौजूदगी इसे और खास बनाती है। जो निवेशक लंबे समय से डिविडेंड से कमाई पर ध्यान देते हैं, उनके लिए यह हफ्ता अपनी रणनीति तय करने का अच्छा मौका है। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि सिर्फ डिविडेंड देखकर निवेश का फैसला करने के बजाय कंपनी की मजबूती और आगे की संभावनाओं को समझना भी उतना ही जरूरी है।

9 फरवरी 2026 को एक्स-डेट वाली कंपनियां

  • Aarti Drugs Ltd: 2 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Bharat Dynamics Ltd: 4.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Container Corporation of India Ltd: 3.40 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Power Grid Corporation of India Ltd: 3.25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Prithvi Exchange (India) Ltd: 1.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Triveni Turbine Ltd: 2.25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड

Also Read: अगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्स

10 फरवरी 2026 को एक्स-डेट वाली कंपनियां

  • Apollo Tyres Ltd: 3.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Aurionpro Solutions Ltd: अंतरिम डिविडेंड
  • BMW Ventures Ltd: 1.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • CCL Products (India) Ltd: 2.75 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Emami Ltd: 6 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Jubilant Ingrevia Ltd: 2.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • NHPC Ltd: 1.40 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • PTL Enterprises Ltd: 1.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • RITES Ltd: 1.90 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Transport Corporation of India Ltd: 9 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Tube Investments of India Ltd: 2 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Wealth First Portfolio Managers Ltd: 4 रुपये का अंतरिम डिविडेंड

11 फरवरी 2026 को एक्स-डेट वाली कंपनियां

  • ASM Technologies Ltd: 2.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Austere Systems Ltd: 0.20 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Cummins India Ltd: 20 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Dalmia Bharat Sugar and Industries Ltd: 4.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • FDC Ltd: 5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Hero MotoCorp Ltd: 110 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • JB Chemicals & Pharmaceuticals Ltd: 12.70 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Page Industries Ltd: अंतरिम डिविडेंड
  • Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL): 1 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • UNO Minda Ltd: 0.90 रुपये का अंतरिम डिविडेंड

12 फरवरी 2026 को एक्स-डेट वाली कंपनियां

  • Gateway Distriparks Ltd: 1.25 रुपये का स्पेशल डिविडेंड
  • Gateway Distriparks Ltd: 0.75 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Procter & Gamble Health Ltd: 110 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Procter & Gamble Health Ltd: 50 रुपये का स्पेशल डिविडेंड
  • Repco Home Finance Ltd: 2 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Snowman Logistics Ltd: 0.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Star Cement Ltd: 1 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Sun TV Network Ltd: 2.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड

Also Read: Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट

13 फरवरी 2026 को एक्स-डेट वाली कंपनियां

  • BEML Ltd: 2.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • BLS International Services Ltd: 2 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • BLS E-Services Ltd: 0.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Dynamatic Technologies Ltd: अंतरिम डिविडेंड
  • Gothi Plascon India Ltd: अंतरिम डिविडेंड
  • Hindustan Copper Ltd: 1 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Mazagon Dock Shipbuilders Ltd: 7.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Minda Corporation Ltd: 0.60 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • MRF Ltd: 3 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • NMDC Ltd: 2.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Route Mobile Ltd: अंतरिम डिविडेंड
  • Shivalik Bimetal Controls Ltd: 2 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • S H Kelkar and Company Ltd: 1 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Sonata Software Ltd: 1.25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • SP Capital Financing Ltd: अंतरिम डिविडेंड
  • Sreeleathers Ltd: 1 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • United Van Der Horst Ltd: 0.20 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • VRL Logistics Ltd: 5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि कुल मिलाकर, आने वाला हफ्ता डिविडेंड पसंद करने वाले निवेशकों के लिए मौके लेकर आ रहा है। एक साथ कई कंपनियों का डिविडेंड देना बाजार में सकारात्मक माहौल बनाता है और निवेशकों को नियमित इनकम का विकल्प देता है। हालांकि, यह जरूरी है कि निवेशक सिर्फ डिविडेंड की रकम देखकर जल्दबाजी में फैसला न लें। कंपनी की वित्तीय सेहत, सेक्टर की स्थिति और भविष्य की ग्रोथ पर भी नजर रखें। समझदारी से चुने गए डिविडेंड शेयर न सिर्फ छोटी अवधि में फायदा देते हैं, बल्कि लंबे समय में पोर्टफोलियो को भी मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

First Published : February 7, 2026 | 6:09 PM IST