facebookmetapixel
Advertisement
एल्गो ट्रेडिंग अपनाने की सोच रहे हैं? पहले कर लें ये जरूरी पड़तालकच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर से नीचे आते ही OMC शेयरों में खरीदारी, HPCL-BPCL चमकेCrude Oil: अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद से तेल 70 डॉलर तक आने का अनुमानSpaceX IPO का धमाका! Elon Musk की दौलत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बने सबसे अमीर शख्सशेयर बाजार में कमजोरी के बीच कहां लगाएं पैसा? म्युचुअल फंड CEOs ने दी अहम सलाहEPFO का छिपा हुआ फायदा! नौकरीपेशा लोगों को मिलता है 7 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा, जानिए कैसे₹74 का यह Bank Stock पहुंच सकता है ₹85 तक? 3 ब्रोकरेज हुए बुलिशVedanta Demerger: 15 जून को लिस्ट होंगी 4 नई कंपनियां, शेयरधारकों को मिलेगा बड़ा फायदाInsurance Portfolio: ICICI Pru, SBI Life और HDFC Life ने मई में किन शेयरों पर खेला बड़ा दांव?RBI के नए कदमों से ICICI Bank, HDFC Bank और SBI को बड़ा फायदा? मोतीलाल ओसवाल बुलिश

Weather forecast: अगस्त-सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान

Advertisement

अगस्त महीने में ‘सामान्य’ बारिश होने का अनुमान है, भले ही 8 अगस्त से फुहारें रुक सकती हैं।

Last Updated- August 01, 2024 | 11:36 PM IST
जुलाई में भारत में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है: IMD, India could experience above-normal rainfall in July, says IMD chief

मौसम विभाग ने आज कहा कि इस सीजन के शेष 2 महीने (अगस्त-सितंबर) के दौरान देश में औसत बारिश ‘सामान्य से ऊपर’ होने का अनुमान है। साथ ही सितंबर महीने में अगस्त की तुलना में अधिक बारिश होगी। अगस्त महीने में ‘सामान्य’ बारिश होने का अनुमान है, भले ही 8 अगस्त से फुहारें रुक सकती हैं।

यह अनुमान महत्त्वपूर्ण है क्योंकि चार महीने के मॉनसून के आखिरी महीने सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने से खड़ी फसलों को नुकसान होने की संभावना है, जब फसल तैयार होने को होती है। भारत के मॉनसून के अनुकूल रहने वाले ला नीना का असर इस माह के आखिर में होने की संभावना है, जिससे अगस्त और सितंबर में संभावनाएं बढ़ेंगी। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि ला नीना का असर 2024 के अंत तक रहने की संभावना है।

इसके अलावा भारतीय मौसम को प्रभावित करने की एक और वजह इंडियन ओशन डाइपोल (आईओडी) इस मॉनसून सत्र के अंत तक ‘तटस्थ’ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा कि आंकड़ों के हिसाब से भारत में अगस्त और सितंबर महीने में बारिश 422.8 मिलीमीटर के दीर्घावधि औसत का 106 प्रतिशत रहने की संभावना है।

1 जून से अब तक देश में 453.8 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 445.8 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 2 प्रतिशत ज्यादा है, जिसकी वजह से सूखे जून के बाद जुलाई भीगी रही। अगस्त महीने में देश में औसत बारिश ‘सामान्य’ रहने की उम्मीद है, जो एलपीए के 94 से 106 प्रतिशत के बीच मानी जाती है। अगस्त महीने का एलपीए 254.9 मिलीमीटर है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त में देश के तमाम इलाकों में सामान्य से लेकर सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है, वहीं दक्षिण के कुछ इलाकों और उत्तरी द्वीपीय इलाकों, उत्तर पश्चिम व दक्षिणी द्वीपीय इलाकों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

Advertisement
First Published - August 1, 2024 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement