facebookmetapixel
Advertisement
दो दिग्गज: एक-दूसरे के पास मगर बहुत दूर, वैश्विक एआई प्रतिद्वंद्विता का पल वायरलAI के प्रसार के लिए साथ आईं ग्लोबल और भारतीय कंपनियां: अश्विनी वैष्णवअमेरिकी टैरिफ से निपटने को व्यापार में विविधता लाएंगे भारत और ब्राजीलGEC समिट: डेवलपमेंट एजेंसियां बदल रहीं महाराष्ट्र की तस्वीर, पेश किया मल्टी-मॉडल विकास का मेगा ब्लूप्रिंटमुफ्त योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता: करदाताओं पर बोझ, राजकोषीय अनुशासन जरूरीईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 1,236 अंक टूटा, निवेशकों के ₹6.8 लाख करोड़ डूबेएआई इम्पैक्ट समिट में पीएम मोदी ने एआई के लिए पेश किया ‘मानव’ दृष्टिकोण, तकनीक हो सर्वसुलभAI पर ₹10 लाख करोड़ खर्च करेगी रिलायंस, जियो भारत को इंटेलिजेंस युग में ले जाएगाबदलते बाजार हालात में ‘रिवर्स फ्लिप’ ठंडा, स्टार्टअप के भारत लौटने की गति धीमीEditorial: IBC में पारदर्शिता बढ़ाने की पहल, CoC के कामकाज में सुधार से घटेगी देरी?

Vande Bharat Express: जल्द चलेगी कश्मीर के लिए वंदे भारत

Advertisement

जम्मू से श्रीनगर तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्रा होगी सिर्फ 3 घंटे 10 मिनट की

Last Updated- January 08, 2025 | 10:29 PM IST
Vande Bharat Express

रेल मंत्रालय जल्द ही जम्मू से श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी में है। सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि इसके लिए नियामक मंजूरी ली जा रही है। अधिकारी ने कहा, ‘रेलवे सुरक्षा आयुक्त आज उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक के कटरा-बनिहाल खंड का निरीक्षण पूरा करेंगे। ऐसा होने के बाद हम रेल लाइन किसी भी समय चालू कर सकते हैं।’

कटरा से श्रीनगर तक रेल से यात्रा करने में 3 घंटे 10 मिनट लगेंगे और मंत्रालय ने यूएसबीआरएल लाइन पर ट्रेन चलाने की समय सारिणी तैयार कर ली है। इसका उद्घाटन होने के बाद कटरा से सबेरे 8:10 बजे ट्रेन चलेगी और 11:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।

कटरा बनिहाल खंड में ज्यादातर सुरंगें हैं, जिनका निर्माण हिमालयन टनलिंग मेथड से किया गया है। इस मार्ग के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को ऐसा बनाया गया है,जिससे वह घाटी के जमा देने वाले तापमान का सहन कर सके। इसमें पानी की पाइपलाइन के लिए सिलिकन हीटिंग पैड का इस्तेमाल किया गया है। विंडशील्ड में हीटिंग एलीमेंट से लोको पॉयलट की देख पाने की क्षमता और ट्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

चिनाब ब्रिज और कुछ अन्य बुनियादी ढांचे भूकंप की उच्च संभावना वाले जोन-5 में आते हैं। इसे देखते हुए पुल का निर्माण प्री लोडेड स्प्रिंग डैंपर्स का इस्तेमाल करके किया गया है, जिससे पुल, भूकंप के असर को सह सकेंगे।
इसी तरह से एक सेंट्रलाइज्ड टनल कंट्रोल सेंटर 97 किलोमीटर लंबी सुरंग की निगरानी करेगा, जिसमें टनल की स्थिति और भूकंप की गतिविधियां जानी जा सकेंगी।

अधिकारी ने कहा कि सरकार इस रेल लाइन पर गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित करने का काम भी शुरू करेगी, जिससे घाटी में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। अधिकारी ने यह भी कहा कि 120 वंदे भारत के निर्माण के अनुबंध से जुड़ा मसला सुलझ गया है।

Advertisement
First Published - January 8, 2025 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement