facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Uttarkashi Cloudburst: उत्तरकाशी में बादल फटा, खीर गंगा नदी में आई बाढ़ से मची तबाही; 20-25 होटल, होमस्टे बहे

Advertisement

उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से आई बाढ़ में कई घर और होटल बह गए, जिसमें चार लोगों की जान चली गई। प्रशासन द्वारा राहत कार्य जारी है।

Last Updated- August 05, 2025 | 4:51 PM IST
Uttarkashi cloudburst
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद आई बाढ़ से मची तबाही का मंजर

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने की वजह से खीर गंगा नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इस विनाशकारी बाढ़ में चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कई मकान और होटल मलबे में बह गए। स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी इस आपदा से हुए भारी नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।

उत्तरकाशी जिले के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने घटनास्थल के लिए रवाना होने से पहले चार मौतों की पुष्टि की और कहा कि नुकसान का पूरा आकलन कुछ समय बाद ही संभव हो सकेगा। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।


Also Read: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, 79 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

वायरल वीडियो में दिखा तबाही का मंजर

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नदी में अचानक ऊपर से भारी पानी और मलबा तेजी से आया, जिससे आसपास के मकान और होटल पानी और मलबे की तेज धारा में बह गए। स्थानीय निवासी राजेश पंवार के मुताबिक, खीर गंगा नदी के जल ग्रहण क्षेत्र में बादल फटा, जिससे यह विनाशकारी बाढ़ आई। उन्होंने कहा कि लगभग 10-12 लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं और करीब 20-25 होटल और होमस्टे बाढ़ में बह गए हैं।

पुलिस और बचाव दल प्रभावित इलाकों में तेजी से खोज और राहत कार्य कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली और तीन ITBP व चार NDRF टीमों को प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों के लिए भेजा गया है।

गौरतलब है कि धराली गंगोत्री धाम से लगभग 20 किलोमीटर पहले आता है और यह तीर्थयात्रियों के लिए प्रमुख पड़ाव है। बाढ़ के कारण स्थानीय लोगों और यात्रियों में भय और दहशत का माहौल है, लोग सुरक्षित जगहों पर पहुंचने के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। उत्तराखंड सरकार ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया है और बचाव कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। राहत एवं पुनर्वास कार्य जारी हैं।

Advertisement
First Published - August 5, 2025 | 4:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement