facebookmetapixel
Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने बिजली का एडवांस में इंतजाम करना शुरू किया

Last Updated- February 19, 2023 | 5:17 PM IST
electricity consumption

इस बार समय से पहले ही और लंबे समय तक पड़ने वाली गर्मी की आशंकाओं के बीच उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने बिजली का अग्रिम इंतजाम करना शुरू कर दिया है। कारपोरेशन ने जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, राजस्थान और मध्य प्रदेश से बिजली खरीद के लिए विशेष समझौता किया।

पावर कारपोरेशन के मुताबिक इन राज्यों से बैंकिंग आधार पर समझौता किया गया है जिसके तहत मांग की तुलना में उत्तर प्रदेश में बिजली की उपलब्धता ज्यादा होने पर सरप्लस बिजली इन राज्यों को मांग के आधार पर दे दी जाएगी।

गर्मियों में उत्तर प्रदेश में बिजली का संकट होता है और मांग बढ़ती तो उस समय इन राज्यों से बिजली बिना खरीदे वापस मिल जाएगी। गर्मियों के दिनों में एनर्जी एक्सचेंज में बिजली महंगी मिलती है और प्रदेश को खासा पैसा इसकी खरीद पर खर्च करना पड़ता है। बैंकिंग समझौते के बाद प्रदेश को चार राज्यों से गर्मियों में मांग के अनुरूप बिजली मिल जाएगी।

कारपोरेशन अधिकारियों का कहना है कि जिन राज्यों से समझौता किया गया है वहां गर्मियों में उत्तर प्रदेश की तुलना में मांग कम ही रहती है लिहाजा सरप्लस बिजली यहां मिल जाएगी।

उनका कहना है कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार बिजली की आपूर्ति बनाए रखने के लिए इस तरह का समझौता किया गया है। गर्मियों में प्रदेश मे बिजली की उपलब्धता बनी रहे और सभी क्षेत्रों को शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति हो इसके लिए देश के अन्य राज्यों से भी बैंकिंग समझौते किए जाएंगे।

पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम देवराज के मुताबिक पहली बार उत्तर प्रदेश ने जम्मू कश्मीर से 249.29 मिलियन यूनिट, तमिलनाडु से 61.56 मिलियन यूनिट का समझौता किया है। कर्नाटक से इसी तरह का समझौता प्रस्तावित है जबकि राजस्थान से बीते साल 449.6 मिलियन यूनिट का बैंकिंग समझौता किया गया था पर इस बार चार गुना ज्यादा 1976.8 मिलियन यूनिट का समझौता किया गया है।

कारपोरेशन नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (एनटीपीसी) से भी इसी तरह के समझौते की पेशकश कर चुका है और बातचीत अंतिम चरण में है।

पावर कारपोरेशन अध्यक्ष का कहना है कि समय पर किये गये इन प्रयासों से आगामी गर्मियों में प्रदेश की विद्युत आपूर्ति को लाभ मिलेगा। कारपोरेशन न केवल महंगी बिजली खरीदने से बचेगा बल्कि बैंकिग की इस व्यवस्था से पर्याप्त बिजली होगी।

उनका कहना है कि पावर कारपोरेशन प्रबन्धन गार्मियों के पूर्वानुमान के आधार पर विद्युत उपलब्धता बढ़ाने की कोशिश अभी से शुरु कर चुका है और पूरी उम्मीद है कि गर्मियों में मांग के अनुरूप सभी क्षेत्रों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने में सफलता मिलेगी।

First Published - February 19, 2023 | 5:17 PM IST

संबंधित पोस्ट