facebookmetapixel
बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की लागत में 18.3% का इजाफा, बजट बढ़कर ₹35.1 लाख करोड़ पहुंचामॉनसून पर मंडराया अल नीनो का साया: स्काईमेट ने जताई 2026 में सूखे और कम बारिश की गंभीर आशंकाPDS में अनाज की हेराफेरी पर लगेगा अंकुश, सरकार लाएगी डिजिटल ई-रुपी वाउचरIndia- EU FTA से 5 साल में यूरोप को निर्यात होगा दोगुना, 150 अरब डॉलर तक पहुंचेगा व्यापार: पीयूष गोयलMoody’s का दावा: यूरोपीय संघ के साथ समझौता भारत को देगा बड़ा बाजार, अमेरिकी टैरिफ से मिलेगी सुरक्षाRBI का नया कीर्तिमान: स्वर्ण भंडार और डॉलर में उतार-चढ़ाव से विदेशी मुद्रा भंडार सर्वकालिक उच्च स्तर परBPCL की वेनेजुएला से बड़ी मांग: कच्चे तेल पर मांगी 12 डॉलर की छूट, रिफाइनिंग चुनौतियों पर है नजरमासिक धर्म स्वास्थ्य अनुच्छेद 21 के तहत मौलिक अधिकार: छात्राओं को मुफ्त मिलेगा सैनिटरी पैड500 यूनिवर्सिटी छात्रों को मिलेंगे GPU और AI टूल्स, इंडिया AI मिशन का दायरा बढ़ाएगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय की धीमी रफ्तार: 9 महीनों में बजट का केवल 46% हुआ खर्च, केंद्र के मुकाबले पिछड़े

UP municipal election results: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी का जलवा, मेयर चुनावों में BJP का क्लीन स्वीप

Last Updated- May 13, 2023 | 4:48 PM IST
Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश में हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिन-रात मेहनत काम आयी है। शहरी निकाय चुनावों में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए समाजवादी पार्टी सहित सभी विपक्षी दलों को घुटने पर ला दिया है।

प्रदेश के सभी 17 निगमों में भारतीय जनता पार्टी के मेयर बने हैं। कांग्रेस तीन तो बसपा दो स्थानों पर दूसरे नबंर रही जबकि अन्य जगहों पर सपा मुख्य मुकाबले में रही है। योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनावों में 50 से ज्यादा रैलियां व सभाएं की थीं।

इसके अलावा प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों की विभिन्न क्षेत्रों में ड्यूटी लगायी गयी थी। इसके विपरीत सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बामुश्किल आधा दर्जन स्थानों पर चुनाव प्रचार किया जबकि कांग्रेस व बसपा के नेताओं ने प्रचार में ही हिस्सा नहीं लिया।

हार से सदमे में आए सपा मुखिया ने शनिवार को कर्नाटक चुनावों के नतीजों पर तो खुशी जाहिर की और इसे भाजपा का अंतकाल बताया पर यूपी के निकाय चुनावों पर की टिप्पणी नहीं की।

कांग्रेस ने भी प्रदेश मुख्यालय में कर्नाटक की ही जीत का जश्न मनाया और निकाय चुनावों के नतीजों पर बोलने से परहेज किया। सपा की हार के जख्म को दो विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों की हार ने भी गहरा कर दिया। शनिवार को प्रदेश में हुए स्वार और छानवे विधानसभा सीटों के उपचुनाव के भी नतीजे आए। दोनों सीटें भाजपा समर्थित अपना दल ने जीत ली और इनमें से एक स्वार की सीट तो सपा से छीनी है।

नगर निगमों में तो भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है। इससे पहले 2017 में हुए चुनाव में भाजपा ने 16 में से 14 नगर निगमों में जीत हासिल की थी औक मेरठ व अलीगढ़ में बसपा जीती थी। इस बार नए बने शाहजहांपुर को मिलाकर सभी 17 नगर निगमों में मेयर का पद भाजपा की झोली में गया है।

भाजपा का प्रदर्शन 199 नगर पालिकाओं व 544 नगर पंचायतों में भी चेयरमैन के पदों पर पहले से बेहतर रहा है। भाजपा को 98 नगर पालिका परिषदों व 204 नगर पंचायतों में चेयरमैन पद पर काबिज होने में सफलता मिली है।

सपा ने 59 नगर पालिका तो बसपा ने 19 व कांग्रेस ने 7 नगर पालिकाओं में चेयरमैन पद पर जीत हासिल की है। नगर पंचायतों में सपा को 171, बसपा को 51 व कांग्रेस को 44 चेयरमैन के पदों पर जीत मिली है। इस बार प्रदेश में नगर पंचायतों में आप और ओवैसी की एआईएमआईएम का भी खाता खुला है। नगर निकायों में बड़ी तादाद में पार्षद पदों पर भी भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं।

बड़ी जीत हासिल करने के बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

First Published - May 13, 2023 | 4:48 PM IST

संबंधित पोस्ट