facebookmetapixel
भारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट

यूपी सरकार PM किसान योजना के तहत किसानों के ई-केवाईसी का अभियान शुरू करेगी

Last Updated- May 23, 2023 | 6:53 PM IST
Agriculture

उत्तर प्रदेश में आयकर भरने वालों से लेकर सरकारी पेंशन पाने वाले तक वर्षों से पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) का लाभ ले रहे थे। सम्मान निधि पाने वाले किसानों के सत्यापन के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस तरह के 10 लाख लोगों की पहचान करते हुए उन्हें लाभार्थियों की सूची से बाहर कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि किसान बन कर योजना का लाभ लेने वालों में सरकारी कर्मचारी, आयकर रिटर्न भरने वाले और 10000 रुपये से ज्यादा की पेंशन पाने वाले तक शामिल थे

उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी कराए जाने के बाद 2.63 करोड़ में से 10 लाख इस तरह के किसान बाहर कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब किसान सम्मान निधि प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी, भूलेख अंकन, खाते को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है।

किसानों को यह सुविधा देने के लिए प्रदेश सरकार बुधवार से पीएम किसान वृहद अभियान की शुरुआत करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 मई से 10 जून तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत बुधवार को राजधानी लखनऊ में करेंगे। इसके तहत प्रदेश की 5000 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर किसानों को सुविधा दी जाएगी।

कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में पीएम किसान सम्मान योजना से आच्छादित 2.63 करोड़ किसानों में से 1.84 करोड़ का ई-केवाईसी पूरा किया जा चुका है। अब तक 2.19 करोड़ किसानों के आधार को उनके बैंक खातों के साथ जोड़ा जा चुका है। अब केवल 40 से 50 लाख किसान ही बाकी हैं जिनकी ई-केवाईसी होना है। उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान योजना की शुरुआत से लेकर इस साल अप्रैल तक 55882 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए किया जा चुका है।

शाही के मुताबिक बुधवार से प्रदेश की 5000 ग्राम पंचायतों में लगने वाले किसान शिविर में कृषि विभाग के साथ राजस्व विभाग के कर्मी, लेखपाल, पंचायत सचिव, डाकघर के प्रतिनिधियों के साथ बैंकों के लोग, कामन सर्विस सेंटर संचालक और ग्राम प्रधान मौजूद रहेंगे। सभी शिविरों में किसानों को बैंक खाते से आधार खाते को जोड़ने की सुविधा आनलाइन दी जाएगी।

इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से एक मोबाइल एप तैयार किया गया है। एप के जरिए किसान अपना और किसी एक अन्य का भी केवाईसी कर सकेंगे। शिविर में किसान को ई-केवाईसी के लिए आधार कार्ड, भू अभिलेख, बैंक खाता व पीएम किसान कार्ड लेकर आना होगा।

First Published - May 23, 2023 | 6:43 PM IST

संबंधित पोस्ट