facebookmetapixel
रिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथभारत-अमेरिका के बीच $500 अरब का महा-समझौता, अगले 5 साल में ऊर्जा और तकनीक से बदलेगी तस्वीरबैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटीUPI पेमेंट होगा और भी सुरक्षित: धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ला रहा है कड़े सुरक्षा नियमRBI गवर्नर का भरोसा: देश में कभी नहीं होगी कैश की कमी, छोटे नोटों की सप्लाई पर विशेष जोरबैंकों में ₹85,000 करोड़ बिना किसी दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ बांटे, ऐसे पाएं अपना फंसा हुआ पैसा

बजट के फायदे गिनाने के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित करेगी बीजेपी

Last Updated- February 03, 2023 | 5:48 PM IST

केंद्रीय बजट के फायदे गिनाने और आगामी लोकसभी चुनावों में उसका लाभ लेने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का संगठन उत्तर प्रदेश के जिलों में कार्यक्रम आयोजित करेगा।

केंद्रीय बजट के फायदे गिनाने और आगामी लोकसभी चुनावों में उसका लाभ लेने भारतीय जनता पार्टी का संगठन उत्तर प्रदेश के जिलों में कार्यक्रम आयोजित करेगा। भाजपा नेता व कार्यकर्ता प्रदेश के हर जिले में कार्यक्रम आयोजित बजट की खूबियां व उसके लाभ गिनाएंगे।

प्रदेश भाजपा बजट को लेकर इस दल दिनों के अभियान को गुरुवार को ही शुरु कर चुकी है जो 12 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान आम जनता को बजट की खासियत के बारे में बताया जाएगा। गुरुवार को प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक से इसकी शुरुआत हुयी है जिसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन प्रभारी धर्मपाल ने संबोधित किया।

शुक्रवार से भाजपा संगठन ने प्रदेश के जिलों में बजट को लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसमें बजट की विभिन्न योजनाओं के साथ ही प्रदेश के लिए किए गए आवंटन और इससे होने वाले फायदे गिनाए जा रहे हैं। केंद्रीय बजट को लेकर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों व अन्य प्रमुख स्थानों पर बैठकें आयोजित होंगी। जिला वार परिचर्चा का आयोजन कर बजट के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री सहित संगठन के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी जिलों में जाकर बजट की विशेषताओं के बारे में लोगों को बताएंगे। दस दिनों तक चलने वाले इस अभियान के बाद जिला स्तर पर संगठन को बजट से संबंधित जानकारी को गांव स्तर पर पहुंचाने का जिम्मा दिया जाएगा।

प्रदेश भाजपा नेताओं का कहना है कि नए वित्तीय वर्ष से पहले गांव-गांव तक बजट से होने वाले लाभ के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचा दी जाएगी।

जीआईएस व जी-20 को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से गठित पूर्व नौकरशाहों की टीम भी जिलों में युवाओं को बजट से उन्हें होने वाले लाभ की जानकारी देगी।

हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्रों से संवाद के लिए 48 पूर्व नौकरशाहों की एक टीम गठित की है। इस टीम में 12 आईएएस, 6-6 आईपीएस व आईएफएस और 24 पूर्व शिक्षाविद शामिल हैं।

यह टीम प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों का दौरा कर छात्रों से संवाद स्थापित करेगी और रोजगार से जुड़ी उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करेगी। युवाओं के संवाद के दौरान टीम केंद्रीय बजट की विभिन्न योजनाओं व आवंटनों के बारे में जानकारी देगी।

First Published - February 3, 2023 | 5:39 PM IST

संबंधित पोस्ट