facebookmetapixel
Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त

UPSC CSE 2023: कौन हैं इस बार UPSC CSE टॉपर आदित्य श्रीवास्तव? जानें उनके बारे में हर बात

Advertisement

UPSC CSE 2023 के परिणाम घोषित होने के बाद से आदित्य श्रीवास्तव सुर्खियों में हैं।

Last Updated- April 16, 2024 | 5:14 PM IST
UPSC Prelims Exam

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2023 की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का परिणाम घोषित कर दिया है। आदित्य श्रीवास्तव ने परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनके बाद दो अन्य पुरुष उम्मीदवार दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे, जबकि डोनुरु अनन्या रेड्डी ने चौथे स्थान के साथ महिलाओं में पहला स्थान हासिल किया।

इस साल टॉप 10 उम्मीदवारों में पांच महिलाएं शामिल हैं। हर साल की तरह इस साल भी लोगों के बीच उत्सुकता है कि इस बार UPSC टॉप करने वाला कैंडिडेट कौन है? और उन्होंने क्या पढ़ाई की है। तो आइए जानते हैं इस बार के UPSC टॉपर आदित्य श्रीवास्तव के बारे में।

कौन हैं UPSC CSE 2023 टॉपर आदित्य श्रीवास्तव?

UPSC CSE 2023 के परिणाम घोषित होने के बाद से आदित्य श्रीवास्तव सुर्खियों में हैं। लखनऊ के भिटौली के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव का रोल नंबर 2629523 है और उनका ऑप्शनल विषय इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग था।

आदित्य श्रीवास्तव की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन क्या है?

बात करें उनकी शिक्षा की तो अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि वह किस स्कूल से पढ़े हुए हैं। लेकिन बात करें उनकी ग्रेजुएशन की तो उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT कानपुर) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है। यह आदित्य का दूसरा UPSC प्रयास था। उन्होंने 2022 में अपनी पहली कोशिश में 236वीं रैंक हासिल की थी।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2023 में पुरुष और महिला उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष, शीर्ष 10 में महिला उम्मीदवारों की संख्या 5 है, जो पुरुष उम्मीदवारों के बराबर है।

Advertisement
First Published - April 16, 2024 | 5:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement