facebookmetapixel
‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’अमेरिका संग पूर्ण व्यापार समझौता जल्द, भारत-US द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई दिशा: जयशंकरसुपरटेक की 16 अटकी परियोजनाएं NBCC पूरी करेगीभारत से जुड़ने को बेताब दुनिया, कांग्रेस कभी मेरी कब्र नहीं खोद पाएगी; राज्यसभा में बोले PM मोदीपशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉटकॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनसभारत को ज्यादा ऊर्जा आपूर्ति की योजना बना रही टोटालएनर्जीजQ3 Results: एयरटेल का लाभ 55% घटा, पीवीआर आइनॉक्स के मुनाफे में 1.6 गुना इजाफा₹4,675 का दांव, ₹8,075 तक कमाई का मौका! Torrent Power पर एक्सपर्ट की बुल स्प्रेड स्ट्रैटेजी

UP Army Recruitment: राज्य में 20 जुलाई से 16 जनवरी तक छह स्थानों पर होगी सेना भर्ती रैली

उन्होंने कहा कि इन जनपदों में होने वाली सेना भर्ती रैली में आने वाले युवाओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए समय से सभी तैयारियां पूरी कर ली जायें।

Last Updated- June 30, 2023 | 5:38 PM IST
Army

उत्तर प्रदेश में 20 जुलाई, 2023 से 16 जनवरी, 2024 तक की अवधि में छह स्थानों पर सेना भर्ती रैली होगी, उप्र के मुख्‍य सचिव ने शुक्रवार को यहां एक बैठक में यह जानकारी दी।

शुक्रवार को यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में अग्निपथ योजना के अन्तर्गत सेना भर्ती रैली के संबंध में बैठक आयोजित हुई जिसमें सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि आगामी 20 जुलाई, 2023 से 16 जनवरी, 2024 तक की अवधि में प्रदेश के फतेहगढ, बड़ौत, लखनऊ, आगरा, अमेठी एवं गोरखपुर में अग्निवीर योजना के अन्तर्गत सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इन जनपदों में होने वाली सेना भर्ती रैली में आने वाले युवाओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए समय से सभी तैयारियां पूरी कर ली जायें।

उन्होंने कहा कि भर्ती रैली के दौरान कांवड़ यात्रा भी प्रारम्भ हो रही है अतः इससे सम्बन्धित जिलों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाये, जिससे कांवड़ यात्रा और भर्ती रैली सकुशल संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि भर्ती स्थलों में रहने-खाने, शेल्टर आदि के साथ ही बिजली, पानी, सफाई एवं शौचालय की उचित व्यवस्था की जाए।

First Published - June 30, 2023 | 5:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट