facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर Google का विशेष डूडल, एनॉलोग टीवी से स्मार्टफोन तक की यात्रा को दर्शाया गया

Google के आज के Doodle में यह दर्शाने का प्रयास किया गया है कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड को पिछले कुछ दशकों में किस-किस तरीके से पर्दे पर देखा जाता रहा है

Last Updated- January 26, 2024 | 3:01 PM IST
गणतंत्र दिवस पर Google का विशेष डूडल, एनॉलोग टीवी से स्मार्टफोन तक की यात्रा को दर्शाया गया, Republic Day 2024: Google's special doodle on Republic Day, depicting the journey from analog TV to smartphone

Republic Day 2024: सर्च इंजन गूगल (Google) ने भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक विशेष डूडल जारी किया है जिसमें देश की एनालॉग टेलीविजन से स्मार्टफोन तक की यात्रा को दर्शाया गया है। डूडल एक प्रकार के रेखाचित्र होते हैं जिनमें सरल तरीके से बड़े से बड़े घटनाक्रम या विषयों को दर्शाया जाता है।

डूडल में एनॉलोग टीवी से स्मार्टफोन तक की यात्रा को दर्शाया गया

गूगल के आज के डूडल में यह दर्शाने का प्रयास किया गया है कि राजधानी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड को पिछले कुछ दशकों में किस-किस तरीके से पर्दे पर देखा जाता रहा है। भारत 1947 में अंग्रेजी शासन से आजाद हुआ था और 26 जनवरी, 1950 को गणतंत्र बना था। इतने वर्षों में हम कैथोड रे ट्यूब वाले बड़े-बड़े टेलीविजन सेट से छोटे टीवी और फिर स्मार्टफोन तक पहुंच गए हैं।

डूटल में दिखाए गए दो टीवी सेट और एक मोबाइल फोन

डूटल में दो टीवी सेट और एक मोबाइल फोन चित्रित किया गया है जिसमें बांई ओर पहले एनालॉग टेलीविजन सेट के ऊपर गूगल का ‘जी’ अंग्रेजी अक्षर लिखा है और दो टीवी स्क्रीन को दो ‘ओ’ अक्षरों के रूप में दर्शाया गया है। गूगल शब्द के बाकी बचे तीन अंग्रेजी अक्षर ‘जी’, ‘एल’ और ‘ई’ को दाईं ओर दर्शाए गए एक मोबाइल हैंडसेट की स्क्रीन पर लिखा गया है।

Also read: Republic Day Parade 2024: कर्तव्य पथ के ऊपर आसमान में विमानों ने दिखाए करतब

पहली स्क्रीन ब्लैक एंड व्हाइट और दूसरी रंगीन

पहली टीवी स्क्रीन पर परेड के एक दृश्य को ब्लैक एंड व्हाइट रंग में दिखाया गया है, वहीं दूसरी रंगीन स्क्रीन पर ऊंटों की सवारी को दर्शाते हुए प्रौद्योगिकी की यात्रा को रेखांकित किया गया है।

इस डूडल पर लिखा गया है, ‘‘यह डूडल भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर बनाया गया है जो 1950 में उस दिन की याद दिलाता है जब भारत का संविधान अपनाया गया था और राष्ट्र ने स्वयं को संप्रभु, लोकतंत्र और गणराज्य घोषित किया था।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘आज का डूडल अतिथि कलाकार वृंदा झवेरी ने तैयार किया है जिसमें पिछले दशकों में गणतंत्र दिवस परेड को अलग-अलग तरह की स्क्रीन पर दर्शाया गया है।’’

First Published - January 26, 2024 | 2:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट