facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बातचीत की, अलास्का बैठक के बारे में जानकारी दी

Advertisement

पुतिन ने अलास्का में ट्रंप के साथ हुई बातचीत के तीन दिन बाद प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया। अलास्का शिखर सम्मेलन यूक्रेन युद्ध रोकने पर किसी सहमति के बिना समाप्त हुआ।

Last Updated- August 18, 2025 | 6:38 PM IST
Putin calls PM Modi

Putin calls PM Modi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को फोन किया और यूक्रेन युद्ध समाप्त करने को लेकर अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी। पुतिन ने अमेरिकी राज्य अलास्का में ट्रंप के साथ हुई बातचीत के तीन दिन बाद प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया। अलास्का शिखर सम्मेलन यूक्रेन युद्ध रोकने पर किसी सहमति के बिना समाप्त हुआ।

Also Read: नेपाल के प्रधानमंत्री को PM Modi का निमंत्रण देने काठमांडू पहुंचे विदेश सचिव, नेपाली सेना को दिए उपहार

भारत ने शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया

फोन पर बातचीत के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने लगातार यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया है और वह इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे मित्र, राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद, फोन कॉल के लिए और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी हालिया बैठक की आकलन साझा करने के लिए। भारत ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार आह्वान किया है और इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है। मैं आने वाले दिनों में हमारे निरंतर आदान -प्रदान के लिए तत्पर हूं।’

द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर भी हुई चर्चा

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने कहा कि पुतिन ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी बैठक के बारे में अपना आकलन साझा किया। PMO ने आगे कहा, “राष्ट्रपति पुतिन का धन्यवाद करते हुए, प्रधानमंत्री ने कूटनीति और बातचीत के माध्यम से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के दृढ़ रुख को रेखांकित किया। उन्होंने दोहराया कि भारत इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है।”

PMO ने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर भी चर्चा की।

शुक्रवार को पुतिन और ट्रंप के बीच हुई वार्ता, फरवरी 2022 में मास्को द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद पहली अमेरिका-रूस शिखर वार्ता थी।

Advertisement
First Published - August 18, 2025 | 6:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement