facebookmetapixel
पशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉटकॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनसभारत को ज्यादा ऊर्जा आपूर्ति की योजना बना रही टोटालएनर्जीजQ3 Results: एयरटेल का लाभ 55% घटा, पीवीआर आइनॉक्स के मुनाफे में 1.6 गुना इजाफा₹4,675 का दांव, ₹8,075 तक कमाई का मौका! Torrent Power पर एक्सपर्ट की बुल स्प्रेड स्ट्रैटेजीStocks to Watch today: Bharti Airtel से लेकर Hero MotoCorp और LIC तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; RBI के फैसले पर फोकसब्याज दरों पर बड़ा ऐलान आज, RBI MPC मीटिंग कहां और कब देखें?BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

GMIS 2023: ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

पीएम मोदी गुजरात के दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण में 4,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले ‘टूना टेकरा ऑल वेदर डीप ड्राफ्ट टर्मिनल’ की आधारशिला रखेंगे।

Last Updated- October 16, 2023 | 3:19 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) मंगलवार को तीन दिवसीय ‘वैश्विक समुद्री भारत शिखर सम्मेलन’ (GMIS) के तीसरे संस्करण का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करेंगे और भारतीय समुद्री अर्थव्यवस्था के लिए दीर्घकालिक रूपरेखा ‘‘अमृत काल विजन 2047’’ पेश करेंगे।

इस शिखर सम्मेलन का आयोजन मुंबई में हो रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इस रूपरेखा में बंदरगाह सुविधाओं को बढ़ाने, सतत चलन को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से रणनीतिक पहल का खाका पेश किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि इस भविष्योन्मुखी योजना के अनुरूप प्रधानमंत्री 23,000 करोड़ रुपये से अधिक की उन परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे, जो भारतीय समुद्री अर्थव्यवस्था से संबंधित इस दृष्टिकोण से जुड़ी हैं।

यह भी पढ़ें : सरकार ने कमर्शियल पायलट लाइसेंस की वैलिडिटी बढ़ाकर 10 साल की

मोदी गुजरात के दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण में 4,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले ‘टूना टेकरा ऑल वेदर डीप ड्राफ्ट टर्मिनल’ की आधारशिला रखेंगे। इस अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड टर्मिनल को सार्वजनिक-निजी भागीदारी के साथ विकसित किया जाएगा।

इसके एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र के रूप में उभरने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान समुद्री क्षेत्र में वैश्विक और राष्ट्रीय साझेदारी के लिए सात लाख करोड़ रुपये से अधिक के 300 से अधिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) को भी पेश किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि शिखर सम्मेलन देश का सबसे बड़ा समुद्री कार्यक्रम होगा, जिसमें यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और एशिया (मध्य एशिया, पश्चिम एशिया और बिम्सटेक क्षेत्र सहित) का प्रतिनिधित्व करने वाले दुनिया भर के मंत्री भाग लेंगे।

शिखर सम्मेलन में वैश्विक सीईओ, व्यापारिक नेता, निवेशक, अधिकारी और दुनिया भर के अन्य हितधारक भी भाग लेंगे। शिखर सम्मेलन का पहला संस्करण 2016 में मुंबई में आयोजित किया गया था जबकि दूसरा डिजिटल माध्यम से 2021 में आयोजित किया गया था।

First Published - October 16, 2023 | 3:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट