facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है

पीएम मोदी ने किया हरियाणा में Dwarka Expressway का उद्घाटन: जानें कनेक्टिविटी और अन्य डिटेल

Dwarka Expressway: 9,000 करोड़ रुपये की लागत वाला द्वारका एक्सप्रेसवे चार भागों में बांटा गया है।

Last Updated- March 11, 2024 | 3:46 PM IST
Dwarka Expressway- द्वारका एक्सप्रेसवे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को द्वारका एक्सप्रेसवे के 8-लेन सेक्शन के हरियाणा सेगमेंट का उद्घाटन किया। 4,100 करोड़ रुपये की लागत वाली इस नई 19 किलोमीटर लंबी सड़क का उद्देश्य ट्रेफिक फ्लो में सुधार करना और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) -48 पर भीड़ को कम करना है, जिससे दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यात्रा आसान हो जाएगी।

8-लेन सेक्शन के हरियाणा सेगमेंट की खास बातें

जिस सेगमेंट का उद्घाटन किया गया है वह दिल्ली-हरियाणा सीमा से बसई रेल-ओवर-ब्रिज (ROB) तक 10.2 किमी और बसई ROB से खेड़की दौला तक 8.7 किमी तक फैला है। यह दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे को गुरुग्राम बाईपास से जोड़ने वाला एक सीधा रास्ता बनाता है।

पीएम मोदी ने X पर द्वारका एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, “आज पूरे भारत में कनेक्टिविटी के लिए एक बड़ा दिन है! दोपहर के समय, हम 112 राष्ट्रीय राजमार्ग देश को समर्पित कर रहे हैं या उनकी आधारशिला रखी जाएगी। द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा सेगमेंट का भी उद्घाटन हो रहा है। ये परियोजनाएं हमारी अर्थव्यवस्था की ग्रोथ में मदद करेंगी।”

9,000 करोड़ रुपये की लागत वाला द्वारका एक्सप्रेसवे चार भागों में बांटा गया है। तीसरा और चौथा सेगमेंट, लगभग 19 किमी लंबा, गुरुग्राम में है, जबकि पहले दो सेगमेंट, कुल 10 किमी, दिल्ली में हैं।

Also Read: Electoral bonds: चुनावी बॉन्ड मामले में SBI को झटका, कल तक डिटेल पेश करने का दिया आदेश

दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर महिपालपुर के पास शिव मूर्ति से शुरू होकर, नई सड़क द्वारका सेक्टर 21, गुरुग्राम सीमा, बसई से होकर जाती है और राष्ट्रीय राजमार्ग पर खेड़की दौला के पास समाप्त होती है। यह पूर्ण एक्सेस कंट्रोल और ग्रेड सेपरेटेड एक 14-लेन एक्सप्रेसवे है, जो इसे देश में अपनी तरह की पहली परियोजना है।

एक्सप्रेसवे में सुरंगों या अंडरपास के साथ चार मल्टी-लेवल इंटरचेंज, एक ग्राउंड लेवल रोड सेक्शन, एक ऊंचा फ्लाईओवर और पहले वाले के ऊपर एक और फ्लाईओवर शामिल है।

IGI हवाई अड्डे के पास है एक 4 किमी लंबी उथली सुरंग

नए एक्सप्रेसवे में एक एडवांस 8-लेन एलिवेटेड स्ट्रक्चर और IGI हवाई अड्डे के पास एक 4 किमी लंबी उथली सुरंग है। हवाई अड्डे के पास जगह की कमी के कारण एक ऊंचे ढांचे के बजाय उथली सुरंग का निर्माण किया गया है। हवाई अड्डे के पास ऊंचा ढांचा खड़ा करना मुश्किल है। साथ ही इस क्षेत्र में सुरंग बोरिंग मशीनों का उपयोग करना अव्यवहारिक है। इसलिए यहां उथली सुरंग बनाई गई है। यह हवाई अड्डे के संचालन में बाधा नहीं डालती है। यह सुरंग बनाने का एक तेज़ और अधिक किफायती तरीका है।

द्वारका एक्सप्रेसवे की शुरुआत में दो अंडरपास वाला एक इंटरचेंज होगा। यह इंटरचेंज NH 48 के नीचे होगा और एक ऊंचे गलियारे से जुड़ा होगा। NH 48 इस क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन 3 लाख से अधिक वाहन चलते हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण होने से NH 48 पर यातायात का दबाव कम होगा।

द्वारका एक्सप्रेसवे से किसको होगा फायदा?

दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यातायात बहुत भारी होता है, खासकर NH 48 पर। द्वारका एक्सप्रेसवे एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगा, जिससे यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को तेज़ी से यात्रा करने में मदद मिलेगी।

द्वारका एक्सप्रेसवे दिल्ली और गुरुग्राम को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण 29 किलोमीटर लंबा, 8 लेन का एक्सप्रेसवे है। यह परियोजना 2018 में शुरू हुई थी और 2021 में पूरी होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसमें देरी हुई। अब, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का कहना है कि यह अगस्त 2024 तक पूरा हो जाएगा।

First Published - March 11, 2024 | 3:46 PM IST

संबंधित पोस्ट